बलिया में माध्यमिक शिक्षकों ने मशाल जुलूस निकालकर किया विरोध प्रदर्शन 

Ballia News : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर शिक्षकों ने अपनी मांगों के समर्थन में मशाल जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। शिक्षक संघ एक दिसंबर को विधान सभा के घेराव का कार्यक्रम रखा है, जिसमें जिले से सैकड़ों शिक्षक जायेंगे। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने किया।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में अद्यतन कार्यरत तदर्थ शिक्षकों को विनियमित किया जाय और 9 नवम्बर 2023 को जारी आदेश वापस लिया जाय।

यह भी पढ़े - बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम

पुरानी पेंशन योजना पुनः बहाल किया जाय। वित्तविहीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को सम्मान जनक मानदेय दिया जाय। एनपीएस के घोटाले की सीबीआई जांच कराई जाय। जिला संगठन मंत्री अनुज सिंह ने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक एनपीएस व जीपीएफ का हिसाब नही दे रहे हैं। बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण में अनेक गड़बड़ी संज्ञान में आ रही है।

शिक्षकों का कोई भी काम समय से नहीं हो रहा है। इस दौरान आनंद मोहन सिंह, पृथ्वी नाथ तिवारी, जयंत सिंह, अजय वर्मा, अनुज सिंह, डॉक्टर मनीष सिंह, आलम सलीम, अमीन अख्तर, अनिल कुमार तिवारी, जावेद अख्तर, अनिल कुमार सिंह, जयप्रकाश मिश्रा, घनश्याम सिंह, अजीत कुमार गुप्ता, कृष्ण मोहन सिंह, संजय कुमार सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में युवक पर जानलेवा हमला, पीठ में लगी दो गोलियां; कई संदिग्ध हिरासत में बलिया में युवक पर जानलेवा हमला, पीठ में लगी दो गोलियां; कई संदिग्ध हिरासत में
बलिया: दोकटी थाना क्षेत्र के रामपुर वाजिदपुर (दलन छपरा) गांव में पुरानी रंजिश को लेकर 22 वर्षीय युवक पर जानलेवा...
Sitapur News : सीतापुर में शराब तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, बिहार के चार तस्कर गिरफ्तार; 139 बोतल शराब बरामद
‘टॉक्सिक’ में कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकालने के लिए यश ने गीतू मोहनदास को दिया क्रेडिट
पुष्पा इम्पॉसिबल के कलाकारों ने स्वतंत्रता दिवस पर हर दिन नागरिक कर्तव्य निभाने की अपील
वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर से पहले ‘बॉर्डर 2’ का जोश, ज़ी सिनेमा के साथ देशभर में गूँजा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.