माध्यमिक शिक्षक संघ बलिया: आनंद मोहन फिर बने जिलाध्यक्ष, राम विलास की बादशाहत बरकरार

Ballia News: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ बलिया का संगठनात्मक चुनाव कुंवर सिंह इंटर कॉलेज में चुनाव अधिकारी जय नारायण पांडेय की देखरेख में संपन्न हुआ। चुनाव में आनंद मोहन सिंह को जिलाध्यक्ष, राम विलास सिंह यादव को जिलामंत्री, अनुज कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष, डॉ. मनीष कुमार सिंह को संगठन मंत्री और शशि भूषण राय को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया।

दूसरी बार जिलाध्यक्ष बने आनंद मोहन, राम विलास लगातार छठी बार जिलामंत्री

यह दूसरी बार है जब आनंद मोहन सिंह जिलाध्यक्ष चुने गए, जबकि राम विलास सिंह यादव छठी बार जिलामंत्री बने।

यह भी पढ़े - अनुशासनहीनता पर बड़ी कार्रवाई, सीएचओ अंकुर गुप्ता की संविदा समाप्त

चुनाव में सैकड़ों शिक्षकों की उपस्थिति

इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से केपी सिंह, डॉ. राकेश कुमार सिंह, शैलेष सिंह, सुरेश चंद्र सिंह, अरुण कुमार सिंह, राम सुरेश मिश्रा, मुमताज हुसैन, राजेंद्र सिंह, अरविंद कुमार शुक्ला, डॉ. बालचंद राम, शिशुपाल यादव, अनिल कुमार, जयंत कुमार सिंह, आलम सलीम, जय प्रकाश यादव, संतोष यादव, पुरंजय शर्मा, घनश्याम सिंह, अमरजीत यादव, राजीव रंजन सिंह, राजीव तिवारी और सदानंद शर्मा सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

राम मंदिर परिसर में सभी मंदिरों के दर्शन अब बिना पास के, बढ़ी भीड़ तो फिर लागू होगी पुरानी व्यवस्था राम मंदिर परिसर में सभी मंदिरों के दर्शन अब बिना पास के, बढ़ी भीड़ तो फिर लागू होगी पुरानी व्यवस्था
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर परिसर में स्थित सभी प्रमुख और पूरक मंदिरों के दर्शन के...
‘दिव्य प्रेम’ में गूँजा ‘दिव्य फोर्स’ का दमदार रैप, बच्चों की अनोखी शक्तियों ने बढ़ाया रोमांच
एबी डी विलियर्स बने काबुनी के सुपर कोच, युवा खिलाड़ियों को मिलेगी एआई आधारित क्रिकेट ट्रेनिंग
‘ऑफिस ऑफिस सीज़न 2’ में नई लीड बनेंगी श्रुति शर्मा, बोलीं- “यह मेरे लिए सपने जैसा”
डालमिया भारत सीमेंट ने लॉन्च किया ‘वेदर 365’, अब घर होंगे सीलन और बारिश से ज्यादा सुरक्षित
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.