बलिया में आर्ट ऑफ लिविंग के तत्वावधान में सत्संग एवं भजन संध्या

बलिया : आर्ट ऑफ लिविंग बलिया के तत्वावधान में सत्संग एवं भजन संध्या का आयोजन रिटायर्ड सीएमओ डॉ पीके सिंह की अध्यक्षता में हुआ। मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार डॉ भोला प्रसाद आग्नेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए जगजननी मां दुर्गा एवं संत श्री रविशंकर जी के चित्र पर माल्यार्पण से किया।डॉ आग्नेय ने कहा कि, सत्संग एवं भजन कीर्तन से जन जन के अंदर आत्मविश्वास जागृत होता है। उनके रग-रग में नई गति एवं ऊर्जा का संचार होता है। आर्ट ऑफ लिविंग की चेतना जागृत होती है।"

अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ सिंह ने कहा कि, भागमभाग की जिंदगी से कुछ पल सत्संग हेतु निकलाना आवश्यक है, ताकि हर व्यक्ति को आर्ट ऑफ लिविंग का आभास हो सके।" दीपक प्रज्जवलन के बाद गुलजारी लाल ने गणेश वंदना से भजन संध्या का शुभारंभ किया तत्पश्चात राजकुमार मिश्र ने "सबसे ऊंची प्रेम सगाई" प्रस्तुत कर कार्यक्रम को नई दिशा प्रदान किया। परमहंस सिंह ने "राम रमईया गाए जा" प्रस्तुत किया। श्रीमती पुष्पांजलि सिंह ने "मात अंग चोला साधे" प्रस्तुत कर वातावरण को दुर्गामय बना दिया। इसी क्रम में पूनम, राजेश कुमार, किट्टू सिंह, संतोष कुमार, श्रीमती श्वेता इत्यादि ने अपनी-अपनी प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को सफलता की चोटी तक पहुंचाया। डॉ अमिता सिंह ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में तबले पर संगत इमामुद्दीन खां ने किया।

यह भी पढ़े - बलिया में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 14 निरीक्षक व उपनिरीक्षक स्थानांतरित

खबरें और भी हैं

Latest News

T20 World Cup 2026: इशान किशन का अर्धशतक, भारत ने 10 ओवर में बनाए दो विकेट पर 92 रन T20 World Cup 2026: इशान किशन का अर्धशतक, भारत ने 10 ओवर में बनाए दो विकेट पर 92 रन
कोलंबो। सलामी बल्लेबाज इशान किशन के अर्धशतक की बदौलत भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के...
T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के खिलाफ भारत की हाथ न मिलाने की नीति बरकरार, सूर्यकुमार ने नहीं किया सलमान से हैंडशेक
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर काशी विश्वनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, साढ़े पांच लाख से अधिक ने किए दर्शन
कानपुर: वैलेंटाइन डे पर विवाद के बाद दो युवकों ने की आत्महत्या
कानपुर : प्रेमिका से मिलने गए युवक का रेलवे ट्रैक के पास मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.