बलिया की 2 सड़कों के निर्माण के लिए 175.835 लाख जारी

Ballia News: बलिया में सड़कों का हालत खराब है। शासन ने कुछ माह पहले जिले की 8 सड़कों को त्वरित आर्थिक विकास योजना में शामिल करते हुए प्रस्ताव मांगा था। अब शासन ने जिले की 2 सड़कों के निर्माण को स्वीकृति दे दी है। इसके लिए 175.835 लाख की धनराशि भी जारी की है।

शासन की ओर से जारी प्रस्ताव के मुताबिक, बांसडीह क्षेत्र के नावट नम्बर एक मार्ग व आसचौरा साहोडीह मार्ग का निर्माण किया जाएगा। शासन की ओर से साहोडीह आसचौरा होते हुए बांसडीह सहतवार मुख्य मार्ग तक निर्माण कार्य के लिए 137.035 लाख व नावट नंबर मार्ग के लिए 38.80 लाख कुल 175.835 लाख की धनराशि भी अवमुक्त कर दी गई है।

यह भी पढ़े - Ballia News: मुठभेड़ में पांच अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

हालांकि, बलिया-बांसडीह मुख्य मार्ग से साहोडीह आसचौरा होते हुए बांसडीह सहतवार मुख्य मार्ग तक निर्माण कार्य के लिए 274.07 लाख का प्रस्ताव था। इस मार्ग की हालत बेहद खराब है। इसको लेकर कई बार आवाज भी उठाई जा चुकी है।

बलिया जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी विजय शंकर ने बताया कि इन दोनों के निर्माण से 25 से अधिक गांवों के लोगों का आवागमन सुगम हो जाएगा। त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत जिले की दो सड़कों की स्वीकृति शासन ने दी है। शासन की ओर से इसके लिए धनराशि भी अवमुक्त की है।

खबरें और भी हैं

Latest News

संभल: गंगा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराई, 2 की मौत, दो दर्जन घायल संभल: गंगा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराई, 2 की मौत, दो दर्जन घायल
संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में रविवार को गंगा एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बहराइच से...
बाराबंकी में सड़क हादसे में छात्रा की मौत, शव रखकर ग्रामीणों ने लगाया जाम
2047 तक बदल सकती है भारत की हिंदू-मुस्लिम राजनीति, विकास के मुद्दे बन सकते हैं चुनावी केंद्र: डॉ. अतुल मलिकराम
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक का दमदार प्रदर्शन, पहली तिमाही में 317 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा
'गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स-3' के लिए निःशुल्क नामांकन शुरू, समाज बदलने वाले गुमनाम नायकों को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.