Road Accident in Ballia : ट्रक ने मारी बाइक में टक्कर, युवक की मौत

Ballia News : एनएच 31 पर स्थित फेफना थाना क्षेत्र के वायना गांव से सटे उमा देवी नेत्रालय के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। वहीं, हादसे के बाद से परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है।

बता दें कि शहर कोतवाली क्षेत्र के चमन सिंह बाग रोड निवासी लखन गुप्ता (33) किसी काम से बलिया से फेफना जा रहे थे। वायना गांव स्थित उमा देवी नेत्रालय के पास सामने से ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे में लखन गुप्ता की मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। लखन की मौत से पूरे मुहल्ले में शोक की लहर है।परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। लखन गुप्ता चमन सिंह बाग रोड में जनरल स्टोर की दुकान चलाते थे।

यह भी पढ़े - बलिया: घर के दरवाजे पर चढ़कर परिवार से मारपीट, पति का हाथ टूटा; आरोपी पर मुकदमा दर्ज

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम
बांसडीह, बलिया: बांसडीह-बलिया मार्ग पर शनिवार की देर रात बभनौली पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे...
बलिया: दूसरी शादी के लिए जा रहे दूल्हे को पहली पत्नी ने रास्ते में रोका, बीच सड़क हुई मारपीट और हंगामा
बलिया: शिवबचनी देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर पांच जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का संकल्प
बलिया: स्कूल से टीसी लेने गई 17 वर्षीय किशोरी 18 दिन से लापता, पिता ने एसपी से लगाई गुहार
बलिया: घर के दरवाजे पर चढ़कर परिवार से मारपीट, पति का हाथ टूटा; आरोपी पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.