Road Accident in Balia: असंतुलित होकर पलटा ई-रिक्शा, चार घायल

बैरिया, बलिया। रेवती लालगंज मार्ग पर दलपतपुर के पास बुधवार को ई-रिक्शा पलटने से चार लोग घायल हो गये।

बैरिया, बलिया। रेवती लालगंज मार्ग पर दलपतपुर के पास बुधवार को ई-रिक्शा पलटने से चार लोग घायल हो गये। जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया, जहां से एक घायल को प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया.

गौरतलब है कि रेवती निवासी संजू कुमारी 20 वर्ष, राकेश कुमार 22 वर्ष, अभिषेक 26 वर्ष और सुनीता देवी 40 वर्ष किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ई-रिक्शा से बिहार के एकमा जा रहे थे. तभी दलपतपुर के पास अचानक उनके ई-रिक्शा के सामने एक ट्रैक्टर आ गया और उससे बचने के प्रयास में ई-रिक्शा सड़क के नीचे पलट गया. ग्रामीणों ने दौड़कर ई-रिक्शा को उठाया और उसमें सवार लोगों को उसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। सुनीता देवी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. जबकि अन्य घायलों का इलाज सोनबरसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है.

यह भी पढ़े - Ballia News: पंखे का प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आई महिला, मौत से मचा कोहराम

खबरें और भी हैं

Latest News

‘यादें’ में डॉ. सृष्टि की शादी की तैयारियों के बीच नया ट्विस्ट, प्यार और करियर के बीच फंसेगी कहानी ‘यादें’ में डॉ. सृष्टि की शादी की तैयारियों के बीच नया ट्विस्ट, प्यार और करियर के बीच फंसेगी कहानी
मुंबई, अगस्त 2026। सोनी सब का शो ‘यादें’ अपने हास्य, भावनात्मक पलों और जेबीएमएमसी अस्पताल की दिलचस्प मेडिकल कहानियों के...
भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच
बलिया में गंगा-घाघरा का बढ़ा जलस्तर, कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी; कटान से पलायन को मजबूर ग्रामीण
Ballia News : बलिया में गंगा में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद, तैरकर नदी पार करते समय हुआ था हादसा
बलिया में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, नौ घंटे बाद उतरा; मुकदमों में कार्रवाई की मांग को लेकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.