Ballia : समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष बनें प्रवीण सिंह विक्की

बांसडीह, बलिया : क्षेत्र के मुड़ियारी गांव निवासी प्रवीण सिंह विक्की को समाजवादी छात्र सभा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा ने प्रदेश के 16 जनपदों के जिलाध्यक्षों की सूची जारी की है, जिसमें छात्र नेता प्रवीण कुमार सिंह को बलिया में बतौर समाजवादी छात्र सभा का जिलाध्यक्ष मनोनित किया गया है।  

प्रवीण कुमार सिंह छात्र राजनीति में छात्र सभा से जुड़कर राजनीति में कदम रखे। वह समाजवादी छात्र सभा के पैनल से सत्र 2019 में टीडी कालेज से छात्र संघ अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़े, लेकिन सफलता नहीं मिली। वह लगातार समाजवादी पार्टी से जुड़कर काम करते रहे। वहीं वह इससे पूर्व समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश सचिव पद रहकर सामाजवादी विचारों को आगे बढ़ाते रहे है। प्रवीण सिंह ने बताया कि यह मेरे लिए उपलब्धि नहीं, एक जिम्मेदारी है। मैं पूरी निष्ठा के साथ मुलायम सिंह यादव के सपनों व अखिलेश यादव के विश्वास पर खरा उतरने के लिए अनवरत संघर्ष करूंगा।

यह भी पढ़े - बलिया में घर में सो रहे परिवार को बाहर से बंद कर लाखों की चोरी, 3.50 लाख नकदी और गहने ले गए चोर

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : मोबाइल चलाने को लेकर डांट से नाराज युवती टॉवर पर चढ़ी, पुलिस की समझाइश के बाद सुरक्षित उतरी Ballia News : मोबाइल चलाने को लेकर डांट से नाराज युवती टॉवर पर चढ़ी, पुलिस की समझाइश के बाद सुरक्षित उतरी
बलिया: बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में स्वजनों की डांट से नाराज 18 वर्षीय युवती रविवार सुबह मोबाइल टॉवर...
परीक्षा में फेल करने की धमकी देकर छात्रा का चार महीने तक यौन शोषण का आरोप, स्कूल प्रबंधक के बेटे पर केस
घास काटने गईं चार किशोरियां संदिग्ध हालात में लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
एमडीएम और छात्र नामांकन में अनियमितता पर प्रधानाचार्य समेत दो के खिलाफ मुकदमा
नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी की ‘बोहरूपी: द गोल्डन डाकू’ ने रचा नया इतिहास, अमेरिका में रिलीज से दो महीने पहले शुरू हुई एडवांस बुकिंग
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.