कामायनी एक्सप्रेस में बम की सूचना से हड़कंप, बलिया स्टेशन पर पुलिस ने कराई गहन तलाशी

Ballia News: 11072 कामायनी एक्सप्रेस में बम होने की सूचना से बलिया रेलवे स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही जीआरपी, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस तुरंत अलर्ट मोड में आ गई। सुरक्षा के मद्देनजर सभी यात्रियों को सुरक्षित ट्रेन से उतार दिया गया और ट्रेन को यार्ड में ले जाकर गहन तलाशी अभियान शुरू किया गया।

डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता तैनात

बुधवार को जीआरपी को ट्रेन में बम होने की जानकारी मिली थी। तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया। जांच को सटीक और प्रभावी बनाने के लिए छपरा से डॉग स्क्वायड और आजमगढ़ से बम निरोधक दस्ता बुलाया गया। सुरक्षा एजेंसियां पूरी मुस्तैदी से हर डिब्बे और संदिग्ध सामान की जांच कर रही हैं।

यह भी पढ़े - बलिया में मेडिकल कॉलेज निर्माण की तैयारी तेज, जून में होगा शिलान्यास

यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

रेलवे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां सभी आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन कर रही हैं। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही। तलाशी अभियान जारी है, और स्थिति पर पुलिस की कड़ी नजर बनी हुई है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.