बलिया में खुली धान क्रय केन्द्र की पोल, SDM ने पकड़ाया नोटिस

Ballia News : सरकार की लाख कोशिशों के बाद भी कुछ जिम्मेदार अपना रवैया बदलने को तैयार नहीं है। ताजा मामला सिकन्दरपुर तहसील क्षेत्र का है। हुआ यूं कि शुक्रवार को उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर रवि कुमार अचानक किशोर चेतन स्थित धान क्रय केंद्र का सच देखने पहुंच गये। उपजिलाधिकारी ने खरीदे गए धान का मिलान स्टाक रजिस्टर से किया, जिसमें तमाम खामियां मिली। इस पर उन्होंने न सिर्फ नाराजगी जताई, बल्कि केंद्र प्रभारी विकास यादव को नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण भी तलब किया।  

गौरतलब हो कि प्रदेश सरकार ने धान क्रय केंद्रों के प्रभारियों को सीधे किसानों से धान खरीदने का निर्देश दिये हैं, ताकि उन्हें लागत का उचित लाभ के साथ साथ बिचौलियों के दोहन से बचाया जा सकें। बावजूद क्रय केंद्रों पर बिचौलिये हाबी हैं। इसका प्रमाण उप जिलाधिकारी सिकंदरपुर को धान क्रय केंद्र का निरीक्षण के दौरान मिला। मौके पर कुल 12 किसानों से 478 कुंटल धान की खरीद दिखाया गया था, लेकिन स्टॉक रजिस्टर ही नहीं था।

यह भी पढ़े - Ballia News: पंखे का प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आई महिला, मौत से मचा कोहराम

रिकार्ड स्वरूप जो साक्ष्य प्रस्तुत किए गए, उस डेटा में भी काफी हेराफेरी नजर थी। जबकि स्टाक के बारे में उपस्थित कर्मचारियों से पूछताछ करने पर भी सही जानकारी नहीं दी गई। इस पर उप जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए प्रतिदिन की खरीद रिकार्ड को ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज करने का निर्देश दिया। साथ ही भविष्य में ऐसी गलती मिलने पर कड़ी कार्रवाई के लिए सचेत भी किया। कहा कि यदि क्रय केंद्र पर बिचौलियों की शिकायत मिली तो संबंधित क्रय केंद्र प्रभारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया रेलवे स्टेशन पर गरीब नवाज एक्सप्रेस का कोच अटेंडेंट 30 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार बलिया रेलवे स्टेशन पर गरीब नवाज एक्सप्रेस का कोच अटेंडेंट 30 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार
बलिया। बलिया रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने गरीब नवाज एक्सप्रेस के एसी कोच के एक अटेंडेंट को 30 बोतल अंग्रेजी...
Ballia News: थम्हनपुरा चट्टी पर युवक को चाकू घोंपा, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर
यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले: गंगा एक्सप्रेसवे हरिद्वार तक होगा विस्तारित, 60+ महिलाओं को रोडवेज में आजीवन मुफ्त यात्रा
बलिया में प्राचीन पचेव देवी मंदिर से चांदी का मुकुट और छतरी चोरी, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर
बलिया में गैस एजेंसी के कैशियर से 1.22 लाख रुपये की लूट, नकाबपोश बदमाशों ने बाइक रोककर दिया वारदात को अंजाम
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.