बलिया में एनआईए का एक्शन : टीम दो दिनों से कर रही छापेमारी, संदिग्धों को दिया नोटिस, जानिए क्या है मामला

Ballia News : एनआईए की टीम द्वारा पिछले दो दिनो से बलिया के कई स्थानों में छापेमारी की जा रही है। वहीं इस छापेमारी को लेकर कई तरह की चर्चाएं भी हैं। जानकारी के अनुसार नक्सल के मुखौटा गैंग की तलाश में लखनऊ एनआईए की टीम ने जिले के संभावित इलाकों में छापेमारी करते हुए संदिग्ध लोगों से भी पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि इस दौरान एनआईए की टीम ने कुछ लोगों को नोटिस भी जारी किया है। फिलहाल इस मामले में पुलिस के आला अधिकारी कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं।

बलिया सहित पूर्वांचल के कई राज्यों में फैला है नेटवर्क

बता दें कि पूर्वांचल के वाराणसी, प्रयागराज और बलिया समेत कई जिलों में नक्सली नेटवर्क फैला हुआ है। यूपी एटीएस ने पिछले वर्ष बलिया में हथियारों के साथ गोपनीय बैठक कर रहे एक महिला सहित पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया था। एटीएस ने मामले की जांच की तो पता चला कि यह सभी हार्ड कोर के नक्सली है। इसके अलावा जांच में पता चला था कि सीपीआई (माओवादी) नक्सली संगठन की केंद्रीय कमेटी के एक व्यक्ति ने पूर्वांचल में एडहॉक कमेटी भी बनाई थी। 

यह भी पढ़े - गाजीपुर में स्कूटी-बाइक की टक्कर, महिला समेत चार घायल

संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए लखनऊ बुलाया

इसके अलावा जांच में पता चला था कि संगठन के सचिव बलिया निवासी एक व्यक्ति के माध्यम से लगातार पूर्वांचल के कई जिलों में महिलाओं और पुरुषों की भर्ती भी की जा रही थी। सरकार विरोधी आंदोलन को चुनकर उन्हे सशस्त्र आंदोलन में बदलने की साजिश रची जा रही थी। बताया गया है कि अब एनआईए ने उस मुकदमें को टेकओवर कर अपने स्तर से जांच शुरू कर दी। वहीं इस मामले में पुलिस के अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे है। बताया जा रहा है कि एनआईए की टीम ने कुछ लोगों को नोटिस देकर लखनऊ बुलाया है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.