Murder in Ballia : रात में सो रहे अधेड़ की हत्या, मचा हड़कम्प

सिकंदपुर, बलिया : पकड़ी थाना क्षेत्र के उससा बहुरानी गांव में एक अधेड़ की हत्या का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

गांव निवासी मोहन राजभर (55) पुत्र स्व. कमला राजभर बहेरा नाले पर मछली मारकर अपनी घर-गृहस्थी चलाते थे। बुधवार की रात में 9 बजे घर से खाना खाकर मछली मारने के लिए नाले पर चले गए। गुरुवार की सुबह कुछ लोग मछली खरीदने पहुंचे तो मोहन मृत पड़ा था। उसके चेहरे और सिर पर गंभीर चोट थी। लोगों के शोर मचाने पर आस-पास के ग्रामीण पहुंच गए। पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी ललिता देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर पुलिस बल के साथ पहुंचे प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार ने शव को कब्जे में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक पकड़ी पवन कुमार का कहना है कि जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा। 

यह भी पढ़े - बलिया: सड़क हादसे में घायल युवा मोटर मैकेनिक की वाराणसी में मौत, परिवार में मचा कोहराम

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम
बांसडीह, बलिया: बांसडीह-बलिया मार्ग पर शनिवार की देर रात बभनौली पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे...
बलिया: दूसरी शादी के लिए जा रहे दूल्हे को पहली पत्नी ने रास्ते में रोका, बीच सड़क हुई मारपीट और हंगामा
बलिया: शिवबचनी देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर पांच जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का संकल्प
बलिया: स्कूल से टीसी लेने गई 17 वर्षीय किशोरी 18 दिन से लापता, पिता ने एसपी से लगाई गुहार
बलिया: घर के दरवाजे पर चढ़कर परिवार से मारपीट, पति का हाथ टूटा; आरोपी पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.