बलिया में मर्डर : घर में सोई युवती की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कम्प ; पहुंचे एसपी

Ballia News : चितबड़गाव गांव थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर चिट गांव में दिल दहलाने वाली घटना सामने आयी है। यहां घर में सोई एक युवती की हत्या बदमाशों ने सोमवार की तड़के गोली मारकर कर दी। युवती की हत्या से इलाके में हड़कम्प मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। 

रामपुर चिट गांव निवासी गुड़िया (24) पुत्री हरेंद्र यादव रविवार की रात अपने घर में नीचे सो रही थी, जबकि माता पिता छत पर सो रहे थे। सोमवार को तड़के चार बजे के आस-पास घर में आचनक गोली की आवाज सुन उनके होश उड़ गये। पति-पत्नी छ्त से नीचे आए बेटी गुड़िया खून से लथपथ जमीन पर मृत पड़ी थी, जबकि बदमाश फरार हो चुके थे। इस बावत थानाध्यक्ष चितबडागांव आरएस नागर का कहना है कि किसी व्यक्ति ने युवती को गोली मार दिया है, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है। 

यह भी पढ़े - बांसडीह में सभासद समेत छह लोगों पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज

खबरें और भी हैं

Latest News

उत्तर प्रदेश में 496 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शासन ने जारी किया आदेश उत्तर प्रदेश में 496 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शासन ने जारी किया आदेश
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में निर्वाचन आयोग के निर्देशों के बाद अधिकारियों के तबादलों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम...
बलिया में छठ पर्व के दिन विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में सिपाही पति समेत तीन गिरफ्तार
चितबड़ागांव में पैसे के लेनदेन को लेकर युवक की चाकू मारकर हत्या, दो भाइयों पर आरोप
बांसडीह में सभासद समेत छह लोगों पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज
बांसडीह में दो युवतियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, दो युवकों पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.