बलिया के इन परिषदीय स्कूलों का लखनऊ की टीम ने किया औचक निरीक्षण, पढ़ें पूरी जांच रिपोर्ट

Ballia News : जीवेन्द्र सिंह ऐरी, वरिष्ठ विशेषज्ञ अधिष्ठान (समग्र शिक्षा) लखनऊ की अध्यक्षता में उनकी टीम ने गुरुवार को ऐसे विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया, जिनका लम्बे अंतराल से निरीक्षण नहीं किया गया था। इस दौरान न सिर्फ दो शिक्षक अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित मिले, बल्कि कम्पोजिट ग्राण्ट के उपभोग एवं उसके अभिलेखीकरण में भी तमाम कमियां पायी गयी। नामांकन के सापेक्ष उपस्थिति अत्यन्त न्यून थी। शिक्षक डायरी एवं संदर्शिका का प्रयोग न के बराबर मिला। 

wa

यह भी पढ़े - बलिया में सरयू का कहर: कई मकान नदी में समाए, सैकड़ों परिवारों पर मंडराया संकट; कटान पीड़ितों का धरना जारी

टीम ने शिक्षा क्षेत्र बैरिया के पीएम श्री में चयनित प्राथमिक विद्यालय श्रीनगर नं. एक, उच्च प्राथमिक विद्यालय सबलपुर, प्राथमिक विद्यालय सबलपुर, कम्पोजिट विद्यालय चकिया, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बैरिया एवं ब्लाक संसाधन केन्द्र बेलहरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण में दौरान प्राथमिक विद्यालय श्रीनगर नं. एक पर शैक्षणिक स्तर अच्छा पाया गया। प्राथमिक विद्यालय सबलपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय सबलपुर एवं कम्पोजिट विद्यालय चकिया में कायाकल्प के अन्तर्गत कराये जाने वाले कार्यों एवं कम्पोजिट स्कूल ग्राण्ट के उपभोग एवं उसके अभिलेखीकरण में तमाम कमियां पायी गयी। नामांकन के सापेक्ष उपस्थिति अत्यन्त न्यून थी। शिक्षक डायरी एवं संदर्शिका का प्रयोग होता हुआ नहीं पाया गया। 

img-20230818-wa0031

कम्पोजिट विद्यालय चकिया पर दो अध्यापक अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाये गये, जिन पर नियमानुसार विभागीय कार्रवाई होगी। वही, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बैरिया में 100 नामांकन के सापेक्ष 62 बच्चियां उपस्थित मिली। छात्राओं का अधिगम स्तर अच्छा मिला, परन्तु विद्यालय के लिये अद्यतन कम्प्यूटर क्रय नहीं हो पाया है। कम्प्यूटर शीघ्र आपूर्ति के लिए टीम ने जिला समन्वयक (बालिका शिक्षा) को आवश्यक निर्देश दिये। इसके साथ ही कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में अवस्थापना विकास के लिये भी निर्देश दिये गये।

img-20230818-wa0030

निरीक्षण के उपरान्त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बलिया के मीटिंग हाल में जनपद के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक, एसआरजी, एआरपी आदि की बैठक ली गई। इसमें निपुण भारत लक्ष्य की प्राप्ति के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। कायाकल्प, डीबीटी, आउट ऑफ स्कूल बच्चों का नामांकन, दिव्यांग छात्रों को आवश्यक सुविधायें देने एवं उनके प्रति संवेदीकरण के साथ ही समस्त जिला समन्वयकों को क्षेत्र भम्रण कर सुधारात्मक कार्यवाही का निर्देश दिया गया। पूरे विभाग को एकजुटता एवं टीम भावना के साथ मिलकर शासन की मंशा के अनुरूप कार्य कर लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए निर्देशित किया गया। बैठक की समाप्ति के उपरान्त जनपद को निपुण बनाने की शपथ दिलाई गई।

खबरें और भी हैं

Latest News

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों के परिजनों और पूर्व सैनिकों का सम्मान, हरदोई में आयोजित हुआ सम्मान समारोह कारगिल विजय दिवस पर शहीदों के परिजनों और पूर्व सैनिकों का सम्मान, हरदोई में आयोजित हुआ सम्मान समारोह
हरदोई। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आश्रय सेवा समिति की ओर से सैनिक कल्याण भवन में सम्मान समारोह आयोजित...
प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार
संभल: गंगा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराई, 2 की मौत, दो दर्जन घायल
बाराबंकी में सड़क हादसे में छात्रा की मौत, शव रखकर ग्रामीणों ने लगाया जाम
2047 तक बदल सकती है भारत की हिंदू-मुस्लिम राजनीति, विकास के मुद्दे बन सकते हैं चुनावी केंद्र: डॉ. अतुल मलिकराम
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.