बलिया में चोरों ने चटकाया शराब दुकान का ताला, फिर किया ऐसा काम कि न खुले राज

बैरिया, बलिया : बैरिया पुलिस चौकी से 100 मीटर दूरी पर अवस्थित कुँवर कटरा में स्थापित सरकारी देशी शराब के दुकान का बुधवार की रात ताला तोड़कर अज्ञात चोर 10 हजार रुपये नगद व पांच पेटी देशी शराब चुरा ले गए। यही नहीं, चोर दुकान में लगे शीशी टीवी कैमरे का हाड डिस्क भी खोल ले गए।

उक्त देशी शराब की दुकान पर काम करने वाले मनोज व हरेन्द्र सिंह ने बताया कि रात को 10 बजे रोज की भांति दुकान बंद कर कमरे में सोने चले गए।सुबह आकर देखा तो दुकान का ताला टूटा हुआ है। कैसबाक्स का ताला भी टूटा हुआ है।10 हजार रुपये और पांच पेटी शराब पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया।शीशी टीवी कैमरे का हाड डिस्क भी चोर सबूत मिटाने के लिए लेते गए। घटना की लिखित सूचना बैरिया पुलिस को दे दी गयी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस बीच स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि बैरिया पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी रात में बाजार में गश्त नही कर रहे है।

यह भी पढ़े - Ballia News: चंद्रशेखर नगर में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार Ballia News: शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार
बलिया: पकड़ी थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने के मामले में वांछित आरोपी को...
मोटी सैलरी वाली कॉरपोरेट नौकरी छोड़ एक्टिंग में आए गौरव खन्ना, बोले- अंदाजा नहीं था कि मेरे अंदर एक कलाकार भी है
‘बोहुरूपी’ फ्रेंचाइज़ी ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 32 करोड़ रुपये का आंकड़ा किया पार
Ballia News: चंद्रशेखर नगर में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर
विश्व टेलीविजन दिवस पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा किए अपने अनुभव, बताया क्यों खास है छोटा पर्दा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.