बलिया में शादी के तय रिश्ते को मंगेतर ने किया कलंकित, चार के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज

बैरिया, बलिया : साथ जीने मरने की कसम और वादे के बाद शादी तय हुई। इसके बाद युवती से युवक दो साल तक शारीरिक सम्बन्ध बनाता रहा। दो साल बाद जब युवती ने शादी के लिए युवक से कहा तो वह शादी से साफ इन्कार कर दिया। मामले की शिकायत परिजनों से करने पर युवक के मां-बाप व मामा ने गाली-गलौज किया। जान से मारने की धमकी दी। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के बाद पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने युवक के साथ-साथ उसके मामा व मां-बाप पर दुष्कर्म, धमकी देने, गाली गलौज करने के आरोप में बैरिया पुलिस ने गुरुवार को सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया है।

एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि इलाके के एक गांव की युवती की शादी रजनीश यादव पुत्र सुनील यादव (निवासी दलनछपरा थाना दोकटी) के साथ सन 2021 में तय हुई थी। शादी तय होने के बाद रजनीश यादव के होने वाले ससुराल आना-जाना शुरू हो गया उसने पिछले दो वर्षों में उक्त युवती के साथ कई बार शारीरिक सम्बन्ध बनाया और अब शादी से इंकार कर रहा है। पीड़िता की मां का आरोप है कि जब हम लोग शिकायत लेकर गए तो युवक के पिता सुनील यादव, माता शकुंतला देवी व मामा गिरीश यादव (निवासी दयाछपरा) ने गाली-गलौज व जान मारने की धमकी दी। एसएचओ ने स्पष्ट किया कि चारों आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण व मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान के लिए उसकी मां व महिला पुलिस कर्मियों की अभिरक्षा में बलिया भेजा गया है।आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कारवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े - बलिया में शिक्षकों का विशाल प्रदर्शन, टीईटी अनिवार्यता के विरोध में सरकार को सौंपा ज्ञापन

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के दो मामलों में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार बलिया: अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के दो मामलों में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार
बलिया। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रेवती थाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।...
गायत्री जयंती एवं गंगा दशहरा पर नवकुंडी महायज्ञ, श्रद्धालुओं ने दीं आहुतियां
Ghaziabad News: कंटेनर की टक्कर से दो सगी बहनों की मौत, फुफेरा भाई गंभीर घायल
Amethi News: शादी समारोह में डांस को लेकर हुआ विवाद, दो पक्षों में खूनी संघर्ष; एक की मौत, दो घायल
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट में दान प्रबंधन व्यवस्था पर उठे सवाल, जांच का दायरा बढ़ाने की सिफारिश
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.