बलिया में मनबढ़ों ने युवक को निशाना बनाकर चलाई गोली, बाल-बाल बचे राजा

सिकंदरपुर, बलिया: सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के हरदिया (बालूपुर) गांव में पुरानी दुश्मनी को लेकर करीब आधा दर्जन बाइक से पहुंचे डेढ़ दर्जन लोगों ने एक युवक को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी.

सिकंदरपुर, बलिया: सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के हरदिया (बालूपुर) गांव में पुरानी दुश्मनी को लेकर करीब आधा दर्जन बाइक से पहुंचे डेढ़ दर्जन लोगों ने एक युवक को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी. संयोग रहा कि गोली उसके बगल से गुजर गई और युवक बाल-बाल बच गया। उधर, गोली की गूंज और युवक की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को आता देख सभी युवक बाइक से भाग गये. सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।

सोमवार की सुबह 10:00 बजे हरदिया गांव में एक घर के पास आधा दर्जन युवक बैठे हुए थे. जिसमें राजा सिंह नाम का एक युवक भी शामिल था. इसी दौरान बाइक पर सवार कुछ अन्य युवक भी वहां पहुंच गए। उक्त युवक राजा सिंह किसी बात को लेकर विवाद करने लगा. कुछ ही देर में विवाद मारपीट में बदल गया। इसी दौरान बाहर से आये युवकों में से एक ने राजा सिंह को लक्ष्य कर गोली चला दी. संयोगवश गोली राजा के बगल से निकल गयी और वह बाल-बाल बच गये. इस संबंध में थानाध्यक्ष दिनेश पाठक ने बताया कि गोलीबारी की सूचना मिली है. राजा सिंह की तहरीर पर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े - UP News: बलिया में युवक पर चाकू से हमला, वाराणसी रेफर; जमीन विवाद के एंगल से जांच

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.