बलिया: खाड़ी देश से इमो एप पर पति ने दिया तीन तलाक, पत्नी की तहरीर पर छह ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा

बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र में तीन तलाक का मामला सामने आया है। उमरगंज की रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर खाड़ी देश से इमो एप के जरिए वीडियो कॉल कर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत छह ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

दहेज को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप

पीड़िता रुकसार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका निकाह 17 जून 2022 को आजमगढ़ जिले के जीयनपुर क्षेत्र के खालिसपुर निवासी मो. आरिफ पुत्र मंजूर खान के साथ हुआ था। निकाह के अगले दिन वह विदा होकर ससुराल चली गई थी। दंपती की एक बेटी भी है।

यह भी पढ़े - Ballia News : बलिया में 12 फीट लंबे अजगर से दहशत, ग्रामीणों ने वन विभाग से पकड़ने की लगाई गुहार

महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल के अन्य लोग कम दहेज लाने को लेकर उसे ताने देते थे और अतिरिक्त दहेज के लिए दबाव बनाते थे। करीब एक वर्ष पहले उसका पति रोजगार के सिलसिले में खाड़ी देश चला गया। वहां से वह इमो एप के जरिए फोन पर उससे बातचीत करता था।

फोन पर विवाद के बाद तीन तलाक देने का आरोप

रुकसार के मुताबिक, एक दिन बातचीत के दौरान उसने पति को मायके की आर्थिक स्थिति के बारे में बताते हुए अतिरिक्त दहेज देने में असमर्थता जताई। आरोप है कि इस पर पति ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसी दौरान ससुराल के अन्य सदस्य भी वहां पहुंच गए और पति को उकसाने लगे।

महिला का आरोप है कि इसके बाद पति ने इमो एप पर कॉल के जरिए उसे एक साथ तीन तलाक कह दिया। उसने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद ससुराल के लोगों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए बेटी समेत उसे घर से बाहर निकाल दिया।

पति समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज

घटना की जानकारी मिलने पर मायके पक्ष के लोग रुकसार और उसकी बेटी को अपने साथ बलिया ले आए। इसके बाद महिला ने शहर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर पति मो. आरिफ, जेठ मो. आसिफ, देवर सम्मू, सास अहमदी, ननद सोनी और देवरानी संजीता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: खाड़ी देश से इमो एप पर पति ने दिया तीन तलाक, पत्नी की तहरीर पर छह ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा बलिया: खाड़ी देश से इमो एप पर पति ने दिया तीन तलाक, पत्नी की तहरीर पर छह ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा
बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र में तीन तलाक का मामला सामने आया है। उमरगंज की रहने वाली एक महिला ने अपने...
बलिया: दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा
केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले तोहफा, DA में 3% बढ़ोतरी से अब 63% होगा महंगाई भत्ता
‘यादें’ में तलाक का सच आया सामने, क्या डॉ. देव और डॉ. सृष्टि को छोड़ना पड़ेगा किल्लारी गांव?
धनतेरस पर सेन्को गोल्ड एंड डायमंड्स का ‘तुमसे है ये त्योहार’ अभियान लॉन्च, कियारा आडवाणी के साथ पेश किया शगुन कलेक्शन
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.