- Hindi News
- मनोरंजन
- अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड, सेट पर केक काटकर मना जश्न
अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड, सेट पर केक काटकर मना जश्न
उत्तर प्रदेश, अक्टूबर 2026: अनमोल टीवी के पहले ओरिजिनल शो ‘हमारी राधा’ ने 100 एपिसोड पूरे कर एक खास उपलब्धि हासिल की है। इस मौके पर शो की पूरी टीम ने सेट पर केक काटकर जश्न मनाया और अब तक के सफर को याद किया।
100 एपिसोड पूरे होने पर राधा गिरधर मौर्य का किरदार निभा रहीं सिमरन कौर ने कहा कि राधा उनके अभिनय सफर का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है। उनके मुताबिक, किरदार के साथ-साथ उन्हें भी भावनाओं और परिस्थितियों को समझने का नया अनुभव मिला है। उन्होंने कहा कि राधा के भीतर आए बदलाव को पर्दे पर दिखाना उनके लिए बेहद खास रहा और इस सफर के लिए वह पूरी टीम की आभारी हैं।
वहीं, गिरधर मौर्य की भूमिका निभा रहे अक्षय म्हात्रे ने कहा कि दर्शकों की ओर से उनके किरदार पर आने वाली प्रतिक्रियाएं उनके अनुभव को और दिलचस्प बनाती हैं। कई बार दर्शक गिरधर के फैसलों पर सवाल उठाते हैं और राधा के साथ उसके व्यवहार को लेकर नाराजगी भी जताते हैं। उन्होंने कहा कि 100 एपिसोड पूरे होना गर्व की बात है और वह आगे भी दर्शकों की प्रतिक्रियाओं को लेकर उत्साहित हैं।
शनाया श्रीवास्तव का किरदार निभा रहीं वैदेही नायर ने कहा कि उन्हें शनाया को उसकी शुरुआती छवि से आगे जाकर समझने और उसके व्यक्तित्व के अलग-अलग पहलुओं को पर्दे पर दिखाने का अवसर मिला। सिमरन, अक्षय और पूरी टीम के साथ काम करने को उन्होंने शानदार अनुभव बताया।
100 एपिसोड पूरे होने के साथ ही ‘हमारी राधा’ की कहानी में राधा, गिरधर और शनाया के बदलते रिश्तों का सफर आगे बढ़ रहा है। आने वाले एपिसोड्स में इन किरदारों के फैसले उनकी जिंदगी की दिशा को किस तरह बदलते हैं, यह देखना दिलचस्प होगा।
देखिए ‘हमारी राधा’ हर रात 9:30 बजे, सिर्फ अनमोल टीवी पर।
