Ballia News : बलिया में 12 फीट लंबे अजगर से दहशत, ग्रामीणों ने वन विभाग से पकड़ने की लगाई गुहार

बलिया: उभांव थाना क्षेत्र के चैनपुर गुलौरा गांव की मुस्लिम बस्ती में करीब 12 फीट लंबे अजगर की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार, अजगर पिछले कई दिनों से रात के समय बस्ती के आसपास दिखाई दे रहा है।

बताया जा रहा है कि दो दिन पहले कुछ ग्रामीणों ने रात में अजगर का वीडियो भी बनाया था। वीडियो सामने आने के बाद बस्ती के लोगों की चिंता और बढ़ गई है। ग्रामीणों का दावा है कि अजगर अब तक कई मुर्गे-मुर्गियों और बकरियों को अपना शिकार बना चुका है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी पढ़े - मां ने बेटे पर लगाया मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, मुकदमा दर्ज

अजगर के रात में दोबारा दिखाई देने की आशंका को देखते हुए ग्रामीण सतर्कता बरत रहे हैं। लोगों का कहना है कि बस्ती में छोटे बच्चे और पालतू पशु भी हैं, ऐसे में किसी अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई है।

ग्रामीणों ने वन विभाग से अजगर को जल्द से जल्द सुरक्षित तरीके से पकड़ने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते कार्रवाई होने से ग्रामीणों और पालतू पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में 76 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में डीएम ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश बलिया में 76 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में डीएम ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश
बलिया। सिकंदरपुर स्थित गांधी इंटर कॉलेज में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ...
बलिया में टीम ने रुकवाया बाल विवाह, परिजनों से लिखित घोषणा-पत्र लिया
Ballia News : बलिया में 12 फीट लंबे अजगर से दहशत, ग्रामीणों ने वन विभाग से पकड़ने की लगाई गुहार
एक्सिस बैंक और लक्ष्य शूटिंग क्लब ने नवी मुंबई में शुरू किया हाई परफॉर्मेंस सेंटर, ओलंपिक तैयारियों को मिलेगी मजबूती
पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद थिंक गैस ने चार घंटे में बहाल की पीएनजी आपूर्ति
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.