‘यादें’ में तलाक का सच आया सामने, क्या डॉ. देव और डॉ. सृष्टि को छोड़ना पड़ेगा किल्लारी गांव?

मुंबई, अक्टूबर 2026। सोनी सब के शो ‘यादें’ में आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को रिश्तों की उलझनों, भावनात्मक संघर्ष और अप्रत्याशित मोड़ों का नया दौर देखने को मिलेगा। डॉ. देव (इकबाल खान) और डॉ. सृष्टि (गुल्की जोशी) की जिंदगी में उस समय बड़ा संकट खड़ा हो जाता है, जब उनके तलाक का सच पूरे गांव के सामने उजागर हो जाता है।

आने वाले एपिसोड में मसान बाबा को पता चल जाता है कि डॉ. देव और डॉ. सृष्टि का तलाक हो चुका है। इसके बाद वह पूरे गांव के सामने इस राज से पर्दा उठा देते हैं। सच्चाई सामने आने से गांव के लोग हैरान रह जाते हैं। वहीं, मसान बाबा दोनों को किल्लारी में रहने देने से इनकार करते हुए गांव छोड़ने की मांग करते हैं।

यह भी पढ़े - ‘यादें’ के नए ट्रैक के लिए इकबाल खान ने बदली आवाज़ का अंदाज़, बोले- “स्त्रैण गुण लाने के लिए कीं खास वॉइस एक्सरसाइज”

तलाक का सच खुलने से बढ़ीं डॉ. देव और डॉ. सृष्टि की मुश्किलें

अब तक अपने रिश्ते की सच्चाई छिपाकर रखने वाले डॉ. देव और डॉ. सृष्टि को इसके नतीजों का सामना करना पड़ रहा है। दोनों के बीच दूरियां कम होने और रिश्ते को सुधारने की कोशिशें जारी हैं, लेकिन तलाक का खुलासा उनके लिए नई मुश्किलें खड़ी कर देता है। जिस रिश्ते को वे दोबारा संभालने की कोशिश कर रहे हैं, वही अब उन्हें एक बार फिर अलग कर सकता है।

इस बीच डॉ. देव के सामने एक और बड़ी चुनौती है। अपना मेडिकल लाइसेंस बनाए रखने के लिए उन्हें अभी 50 मरीजों का इलाज करना है। ऐसे में अगर उन्हें किल्लारी छोड़ना पड़ता है, तो उनका यह मिशन अधूरा रह सकता है। मसान बाबा के विरोध के बाद दोनों के सामने गांव में रहने का रास्ता तलाशने के अलावा कोई आसान विकल्प नहीं बचता।

अब सवाल यह है कि क्या डॉ. देव और उनका परिवार किल्लारी छोड़ने पर मजबूर हो जाएगा, या वे इस संकट से निकलने का कोई रास्ता खोज लेंगे?

गुल्की जोशी ने बताया डॉ. सृष्टि के मन का हाल

आने वाले ट्रैक के बारे में बात करते हुए डॉ. सृष्टि की भूमिका निभा रहीं गुल्की जोशी ने कहा, “डॉ. सृष्टि, डॉ. देव की उनके रिश्ते को सुधारने की कोशिशों को देख पा रही हैं। हालांकि, अतीत के घावों से अभी भी उबर रही सृष्टि के लिए उन पर दोबारा भरोसा करना आसान नहीं है। ऐसे में जब उनका राज पूरे गांव के सामने उजागर हो जाता है, तो उन्हें अपनी भावनाओं के साथ-साथ किल्लारी में अपने भविष्य को लेकर भी संघर्ष करना पड़ता है।”

उन्होंने आगे कहा कि अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या सृष्टि अपने डर पर काबू पाकर अपने रिश्ते को एक और मौका दे पाती हैं या नहीं।

तलाक का सच सामने आने के बाद डॉ. देव और डॉ. सृष्टि के रिश्ते में क्या नया मोड़ आएगा और क्या वे किल्लारी में अपनी जगह बनाए रख पाएंगे, यह देखना दर्शकों के लिए दिलचस्प होगा।

देखना न भूलें ‘यादें’, हर सोमवार से शनिवार रात 8 बजे, सिर्फ सोनी सब पर।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: खाड़ी देश से इमो एप पर पति ने दिया तीन तलाक, पत्नी की तहरीर पर छह ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा बलिया: खाड़ी देश से इमो एप पर पति ने दिया तीन तलाक, पत्नी की तहरीर पर छह ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा
बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र में तीन तलाक का मामला सामने आया है। उमरगंज की रहने वाली एक महिला ने अपने...
बलिया: दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा
केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले तोहफा, DA में 3% बढ़ोतरी से अब 63% होगा महंगाई भत्ता
‘यादें’ में तलाक का सच आया सामने, क्या डॉ. देव और डॉ. सृष्टि को छोड़ना पड़ेगा किल्लारी गांव?
धनतेरस पर सेन्को गोल्ड एंड डायमंड्स का ‘तुमसे है ये त्योहार’ अभियान लॉन्च, कियारा आडवाणी के साथ पेश किया शगुन कलेक्शन
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.