‘यादें’ के नए ट्रैक के लिए इकबाल खान ने बदली आवाज़ का अंदाज़, बोले- “स्त्रैण गुण लाने के लिए कीं खास वॉइस एक्सरसाइज”

मुंबई, अक्टूबर 2026: सोनी सब का शो ‘यादें’ डॉ. देव की किल्लारी गाँव की यात्रा के जरिए दर्शकों को हल्के-फुल्के मनोरंजन के साथ दिलचस्प मेडिकल मामलों से रूबरू करा रहा है। शो के आगामी ट्रैक में डॉ. देव एक गर्भवती ग्रामीण महिला की जान बचाने के लिए ऐसी स्थिति में फंस जाते हैं, जहाँ उन्हें अपनी सूझबूझ के साथ-साथ अभिनय का अलग अंदाज भी अपनाना पड़ता है।

मरीज मिश्री की जान बचाने के लिए डॉ. देव ग्रामीणों के विरोध के बीच महिलाओं के घेरे में प्रवेश करने की कोशिश करते हैं। इसके लिए वह खुद को स्त्री शक्ति से प्रभावित व्यक्ति के रूप में पेश करने की अनोखी योजना बनाते हैं।

यह भी पढ़े - “‘साहेब’ के उस सीन के बाद फूट-फूटकर रोया था”: अनिल कपूर ने अनुपमा के सामने साझा किया भावुक किस्सा

इस सीक्वेंस को पर्दे पर विश्वसनीय बनाने के लिए डॉ. देव का किरदार निभा रहे इकबाल खान को अपनी सामान्य अभिनय शैली से हटकर आवाज और हाव-भाव पर खास काम करना पड़ा। उन्होंने आवाज में स्त्रैण भाव लाने के लिए अलग-अलग वॉइस एक्सरसाइज कीं। साथ ही पिच, टोन और बॉडी लैंग्वेज पर भी बारीकी से ध्यान दिया।

इकबाल खान ने इस अनुभव के बारे में कहा, “एक अभिनेता के तौर पर यह मेरे लिए काफी अलग अनुभव था, क्योंकि मुझे अपने प्रदर्शन के उन पहलुओं पर काम करना पड़ा, जिन पर मैं आमतौर पर डॉ. देव का किरदार निभाते समय काम नहीं करता। चूंकि इस ट्रैक में वह खुद को स्त्री शक्ति से प्रभावित व्यक्ति के रूप में प्रस्तुत करते हैं, इसलिए आवाज को सही ढंग से पेश करना बेहद महत्वपूर्ण था।”

उन्होंने आगे कहा, “अपनी आवाज में स्त्रैण भाव लाने के लिए मैंने अलग-अलग वॉइस एक्सरसाइज कीं और पिच व टोन पर काम किया, ताकि वह परिस्थिति के अनुरूप लगे। इन बारीकियों के साथ प्रयोग करना दिलचस्प रहा और इससे यह समझने का मौका मिला कि आवाज या हाव-भाव में किया गया एक छोटा सा बदलाव भी किसी दृश्य पर बड़ा प्रभाव डाल सकता है।”

इस ट्रैक में डॉ. देव अपनी समझदारी और अनोखी योजना के जरिए ग्रामीणों के विरोध को पार करने और जरूरतमंद महिला की मदद करने की कोशिश करते नजर आएंगे। यह सीक्वेंस उनके किरदार के एक अलग और मजेदार पहलू को सामने लाएगा।

देखिए ‘यादें’, सोमवार से शनिवार रात 8 बजे, सिर्फ सोनी सब पर।

खबरें और भी हैं

Latest News

महोबा में दो PCS अफसरों की प्रेम कहानी ने लिया शादी का रूप, चित्रकूट में हुई सगाई महोबा में दो PCS अफसरों की प्रेम कहानी ने लिया शादी का रूप, चित्रकूट में हुई सगाई
महोबा: उत्तर प्रदेश के महोबा में तैनात दो PCS अधिकारियों की प्रेम कहानी इन दिनों चर्चा में है। जिले के...
लखनऊ के ‘शर्मा जी की चाय’ के ऑनलाइन ऑर्डर में 7 गुना से ज्यादा उछाल, 2019 के 6,984 से बढ़कर 2025 में 50,054 पार
‘यादें’ के नए ट्रैक में सामाजिक मान्यताओं को चुनौती देंगे डॉ. देव, इक़बाल खान बोले- “मानवता के रास्ते में कोई भी सामाजिक नियम आड़े नहीं आना चाहिए”
‘यादें’ के नए ट्रैक के लिए इकबाल खान ने बदली आवाज़ का अंदाज़, बोले- “स्त्रैण गुण लाने के लिए कीं खास वॉइस एक्सरसाइज”
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का शानदार प्रदर्शन, दूसरी तिमाही में PAT 196.5% बढ़कर ₹1,045 करोड़
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.