बलिया में सिलिंडर फटने से जले 26 परिवारों के आशियाने, देखें Video 

बलिया : सहतवार थाना क्षेत्र के मुड़ाडीह में रसोई गैस सिलिंडर फटने से लगी आग से 26 परिवारों की झोपडियों के साथ ही नकदी, साइकिल, बाइक और घर गृहस्थी का लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। दो बकरियां भी जिन्दा जल गयी। 

बुधवार की सुबह करीब 10.30 बजे दहारी के परिवार की औरतें गैस पर खाना बना रही थी। इसी बीच अचानक रसोई गैस का सिलिंडर फट गया, जिससे उसके रिहायशी झोपड़ी में आग लग ली। अभी लोग कुछ कर पाते कि आग ने विकराल रूप धारण कर पड़ोसी हरेराम, बृजेश खरवार, रतनी देवी, मुनीलाल, उमेश, भुसावल, प्रेम, टिंकू, मोंटू राम राजभर, जई, राकेश, दीपू, सालिक, विमलेश, विशाल, राजकुमार, आशीष, देवनाथ गोंड, सुनील गोंड, दिलीप खरवार, नागेंद्र खरवार, राजू गोंड की झोपड़ियो को अपने चपेट में ले लिया।

यह भी पढ़े - बलिया में 10 फरवरी को मनाया जाएगा ‘सेफर इंटरनेट डे’, जागरूकता कार्यशालाएं आयोजित

जिसकी चपेट आने से झोपड़ी में रखा साइकिल, कपड़ा, गहना, नकदी और महत्वपूर्ण कागजात आदि सब जलकर राख हो गया। आग की घटना में रतनी देवी का 65 हजार रुपया व हरेराम का 20 हजार रुपया जो घर बनवाने के लिए बैंक से निकाला था, सब जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार को क्षेत्रीय विधायक केतकी सिंह द्वारा साड़ी, त्रिपाल, कपड़ा आदि अन्य समान वितरण कराया गया।

खबरें और भी हैं

Latest News

T20 World Cup 2026: इशान किशन का अर्धशतक, भारत ने 10 ओवर में बनाए दो विकेट पर 92 रन T20 World Cup 2026: इशान किशन का अर्धशतक, भारत ने 10 ओवर में बनाए दो विकेट पर 92 रन
कोलंबो। सलामी बल्लेबाज इशान किशन के अर्धशतक की बदौलत भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के...
T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के खिलाफ भारत की हाथ न मिलाने की नीति बरकरार, सूर्यकुमार ने नहीं किया सलमान से हैंडशेक
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर काशी विश्वनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, साढ़े पांच लाख से अधिक ने किए दर्शन
कानपुर: वैलेंटाइन डे पर विवाद के बाद दो युवकों ने की आत्महत्या
कानपुर : प्रेमिका से मिलने गए युवक का रेलवे ट्रैक के पास मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.