अज्ञात वाहन की टक्कर से होमगार्ड जवान की मौत, ड्यूटी पर जाते समय हुआ हादसा।

बैरिया, बलिया : रेवती-लालगंज मार्ग पर चांदपुर गांव के सामने जिन बाबा स्थान के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से होमगार्ड जवान की मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची बैरिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि विधिक कार्रवाई की जा रही है। उधर, मौत की सूचना से घर परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

बैरिया थाना क्षेत्र के इब्राहिमाबाद गांव निवासी से दोकटी थाने पर ड्यूटी करने जा रहे होमगार्ड जवान कमलदेव सिंह (50) दोकटी थाने पर तैनात थे। सोमवार की सुबह साइकिल से दोकटी थाने पर ड्यूटी करने जा रहे थे, तभी जिन बाबा स्थान के पास चांदपुर गांव के सामने किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे में कमलदेव सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये। लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनबरसा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पहुंचते पहुंचते उनकी मौत हो गई। 

यह भी पढ़े - दुष्कर्म, पॉक्सो और आईटी एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, हल्दी पुलिस ने न्यायालय भेजा

खबरें और भी हैं

Latest News

मोबाइल की किस्त नहीं चुकाई तो युवक को बंधक बनाकर कराई मजदूरी, जबरन खून निकलवाने का भी आरोप मोबाइल की किस्त नहीं चुकाई तो युवक को बंधक बनाकर कराई मजदूरी, जबरन खून निकलवाने का भी आरोप
लखनऊ: निगोहां क्षेत्र में मोबाइल फोन की किस्त न चुका पाने पर एक युवक को कथित तौर पर जबरन उठाकर...
सन नियो लेकर आ रहा है ‘जान-ए-वफ़ा’, जहां किस्मत मिलाएगी दो दिलों को, लेकिन रिश्तों की उलझन बनेगी चुनौती
दोस्त की जिंदगी से जाह्नवी सोनी ने समझी ‘सयोनी’ की सान्वी की भावनाएं, बोलीं- “मेरी दोस्त बिना मां के बड़ी हुई है”
बिखरते परिवार के बीच अपने हक के लिए उठी एक महिला की आवाज, एंड पिक्चर्स पर ‘हक़’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर
“राजा जरासंध सिर्फ शक्ति नहीं, बुद्धि के लिए भी जाने जाते हैं”: आभास मेहता
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.