मुख्यमंत्री से मिले पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, शिक्षामित्रों की समस्याओं पर हुई अहम बातचीत

बलिया। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार मुलाकात कर प्रदेशभर के शिक्षामित्रों से जुड़ी ज्वलंत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में सेवा दे रहे शिक्षामित्र आज भी सम्मानजनक मानदेय और भविष्य की सुरक्षा को लेकर असमंजस की स्थिति में हैं।

पूर्व विधायक ने शिक्षामित्रों की पीड़ा रखते हुए मानदेय में शीघ्र संतोषजनक वृद्धि और उनके भविष्य के लिए स्थायी समाधान की दिशा में ठोस निर्णय लेने का अनुरोध किया। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए भरोसा दिलाया कि सरकार इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार कर रही है और जल्द ही इस संबंध में संतोषजनक फैसला लिया जाएगा।

यह भी पढ़े - रायबरेली में सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, तीन दोस्तों की मौत

भेंट के दौरान सुरेंद्रनाथ सिंह ने जनपद में मोथा चक्रवात और अतिवृष्टि से किसानों को हुई भारी फसल क्षति का मामला भी उठाया। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल सर्वे कराने और प्रभावित किसानों को मुआवजा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही बैरिया विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से गंभीर बनी गंगा कटान की समस्या पर भी विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने गोकुल नगर, शिवाल मठिया, उदई छपरा, दुबे छपरा, चक्की नौरंगा और भुवाल छपरा में कटान-रोधी कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने का आश्वासन दिया।

इस मुलाकात को शिक्षामित्रों और किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष पंकज सिंह ने पूर्व विधायक की इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि सरकार मानदेय वृद्धि को लेकर जल्द ही सकारात्मक और अहम निर्णय लेगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
बलिया: शिक्षा क्षेत्र हनुमानगंज के कम्पोजिट विद्यालय चंदुकी की चार छात्राओं ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति (NMMS) परीक्षा...
बलिया में NMMS परीक्षा में शत-प्रतिशत सफलता, 251 छात्र-छात्राओं का चयन
मानदेय बढ़ोतरी पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित
बलिया में पत्नी की हत्या: डंडे से पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास बैठा रहा पति, गिरफ्तार
बलिया में विवाहिता से मारपीट का आरोप, पति की गैरमौजूदगी में सात लोगों पर केस दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.