बलिया शहर के एक मकान में लगी आग, बुझाने में जुटे फायर ब्रिगेड के जवान ; देखें Video 

बलिया : नगर के चित्तू पांडेय चौराहा स्थित एक मकान में मंगलवार की देर शाम आग लग गई। लोग कुछ कर पाते, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलते ही आसपास के लोग एवं फायर ब्रिगेड के जवान मौके पर पहुंच कर आग को काबू में करने के प्रयास में जुट गये।

यह भी पढ़े - Maharajganj News : पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत, पति ने दो बच्चों के साथ लगाई फांसी

बताया जा रहा है कि शहर कोतवाली क्षेत्र के चित्तू पांडेय चौराहा निवासी राजकुमार गुप्ता की मकान है, जिसमें वह गैस रिफिलिंग की दुकान भी चलाते है। चर्चा है कि मंगलवार की देर शाम सिलेंडर में गैस भरते वक्त, कतिपय कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग विकराल रूप धारण कर ली, जिससे अफरा-तफरी  मच गई। बताया जा रहा है कि आगजनी में दो सिलेंडर फट गया और  छत में दरारें भी पड़ गई। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों ने आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। फिलहाल कोई जान माल की हानि की सूचना नहीं है। 

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.