ट्रॉमा सेंटर एवं अन्य वार्डों में स्टाफ एवं दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करें

Ballia News: जिलाधिकारी का निर्देश सीएमएस ने जिला अस्पताल को चेताया कि सभी निर्देशों का पालन कराया जाए

बलिया: जिलाधिकारी रवींद्र कुमार लगातार जिला अस्पताल की निगरानी कर रहे हैं. उन्होंने सीएमएस डॉ. एसके यादव को अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर, पीकू वार्ड समेत अन्य वार्डों की सफाई कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि अस्पताल एवं स्टोर के निरीक्षण के दौरान मेरे द्वारा दिये गये निर्देशों का पूर्णतः पालन किया जाये तथा कमियों को दूर किया जाये।

जिलाधिकारी ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी एसी व कूलर ठीक से काम करें। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि दवाओं की उपलब्धता बनी रहे. मरीजों को किसी भी प्रकार से दवाओं की कमी नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि सभी वार्डों में समय सारणी के अनुसार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए और अनुपस्थित पाए जाने वाले कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाए.

यह भी पढ़े - बलिया में गंगा में डूबे पति-पत्नी, दोनों के शव बरामद; जल लेने के दौरान हुआ हादसा

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.