बलिया में 'कवि कुटी' पर मनी लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती, डॉ. जनार्दन राय बोले...

Ballia News : काशीपुर मिश्र नेउरी स्थित 'कवि कुटी' पर भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गयी। पुष्पांजलि अर्पित करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. जनार्दन राय ने कहा कि लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई अपनी बेहतरीन नेतृत्व और प्रशासनिक क्षमताओं के लिए जाने जाते थे।

जब अंग्रेज यहां से गए तो देश को खंड-खंड करके, लेकिन आजादी मिलने के कुछ दिन बाद ही 550 से अधिक रियासतों को एकता के सूत्र में पिरोकर सरदार पटेल ने ही भारत का मानचित्र बनाने का काम किया था। सरदार पटेल का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा है।

यह भी पढ़े - Ballia News: ट्रेन की चपेट में आने से चितबड़ागांव थाने के 28 वर्षीय एसआई संदीप कुमार प्रजापति की मौत

रामनाथ पाठक इंटर कालेज मुरारपट्टी के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. अजय कुमार मिश्र ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल त्याग और बलिदान की मिसाल थे। उन्होंने देश के एकीकरण में बेहद अहम भूमिका निभाई। यही वजह है कि उन्हें राष्ट्रीय एकता का प्रणेता माना जाता है। इस मौके पर अक्षयवर नाथ ओझा, अशोक कुमार पांडेय, शिवबच्चन सिंह व कुमार अभिजीत 'अंकित' इत्यादि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

डिजिटल धोखाधड़ी पर लगाम लगाने के लिए एक्सिस बैंक ने शुरू किया देशव्यापी ‘सेफ बैंकिंग’ अभियान डिजिटल धोखाधड़ी पर लगाम लगाने के लिए एक्सिस बैंक ने शुरू किया देशव्यापी ‘सेफ बैंकिंग’ अभियान
नागपुर, नवंबर 2026। डिजिटल बैंकिंग के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर धोखाधड़ी के मामले और उनके तरीके भी लगातार बदल...
तेजस्वी प्रकाश और अनीता हसनंदानी ने हिबा नवाब के साथ ‘लो चुड़ैल चली ससुराल’ के लिए बनाया मजेदार डिजिटल वीडियो
अंगदान करने वाले परिवारों का सम्मान समाज में मानवता की भावना को मजबूत करने की पहल : डॉ. अतुल मलिकराम
अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस पर सोनी सब के कलाकारों ने बताया ताकत और पुरुषत्व का असली मतलब
‘मेरी वाली चुड़ैल है’ म्यूजिक वीडियो को मिला दर्शकों का प्यार, ऐश्वर्या शर्मा और मुस्कान बामने समेत कई कलाकारों ने की तारीफ
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.