बर्थडे पार्टी में माईक लगा रहे डीजे संचालक की विद्युत स्पर्शाघात से मौत

रेवती,बलिया: बर्थडे पार्टी में माईक लगा रहे छेड़ी गांव निवासी 19 वर्षीय डीजे संचालक भईया लाल उर्फ बाघ की विद्युत स्पर्शाघात से मौत हो गई। 

रेवती नगर के वार्ड नंबर तीन निवासी बिहारी शाह के घर  किसी बच्चे के आयोजित बर्थडे पार्टी में भईया लाल माईक लगा रहा था। इसी दौरान अचानक विद्युत स्पर्शाघात से वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। आनन फानन में लोग उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवती पर भर्ती कराए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से मृतक के परिजनों में मातम छा गया। सूचना पर पहुंचे थाना के एस आई प्रभाकर शुक्ला ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतू बलिया भेज दिया गया। मृतक तीन भाईयों व दो बहनों बालूलाल ,सचिन ,अन्नु नीशु में दूसरे नंबर यानी माझिल था। घटना के बाद उसकी माता तेतरी देवी व बहनों का रोते रोते बुरा हाल है।

यह भी पढ़े - बलिया: स्कूल की छत पर हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कक्षा चार के छात्र की मौत, ग्रामीणों का हंगामा

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में रोहित पाण्डेय हत्याकांड: दो अभियुक्तों को 14-14 वर्ष का सश्रम कारावास, 87 हजार रुपये जुर्माना बलिया में रोहित पाण्डेय हत्याकांड: दो अभियुक्तों को 14-14 वर्ष का सश्रम कारावास, 87 हजार रुपये जुर्माना
बलिया। जिले में हत्या के एक मामले में न्यायालय ने दो अभियुक्तों को 14 वर्ष के सश्रम कारावास और कुल...
प्रेमनाथ जी की 100वीं जयंती पर ज़ी क्लासिक पेश करेगा ‘अमर प्रेमनाथ’, याद की जाएगी दिग्गज अभिनेता की फिल्मी विरासत
धनतेरस पर ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर बोलीं, “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है”
बचपन की दिवाली की यादों में खोए सोनी सब के कलाकार, भाई-बहनों के साथ जश्न से लेकर घर की सजावट तक साझा किए खास पल
‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में दोहरी भूमिका निभाने पर मुस्कान बामने बोलीं, “शॉन और शनाया के बीच स्विच करना कई बार चुनौतीपूर्ण था”
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.