मऊ के सपा नेता चंद्रकांत मौर्य पर बलिया में जानलेवा हमला, जांच में जुटी पुलिस

बलिया: मऊ जिले के मधुबन के सपा नेता चंद्रकांत मौर्य पर बलिया के बेल्थरारोड क्षेत्र में बदमाशों ने हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

बलिया: मऊ जिले के मधुबन के सपा नेता चंद्रकांत मौर्य पर बलिया के बेल्थरारोड क्षेत्र में बदमाशों ने हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सीयर सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां देखते ही देखते सपा नेताओं की भीड़ जमा हो गई। हमले के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है. उभांव पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।

बताया जा रहा है कि उभांव थाने के तारछापर नहर के पास रविवार की देर रात हमलावरों ने मधुबन के सपा नेता चंद्रकांत मौर्य (55) को घेर लिया और लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया. हमलावर 4 बाइक पर करीब 12 की संख्या में थे और लाठी-डंडों और हॉकी स्टिक से लैस थे. घटना के समय चंद्रकांत मौर्य अपने गांव के शशि मौर्य के साथ वापस घर जा रहे थे। इसी बीच उस पर हमला कर अधमरा कर दिया गया. उनके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं.

यह भी पढ़े - Ballia News: पूर्व प्रधान व्यास वर्मा हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

घटना को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर भाग गये. हमले का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है. घायल चंद्रकांत मौर्य मऊ जिले के मधुबन के सपा विधानसभा अध्यक्ष हैं। सपा नेता पर हमले की सूचना मिलते ही अस्पताल में सपा नेता आद्याशंकर यादव, रुद्रप्रताप यादव, अंगद यादव, सोनू यादव समेत कई अन्य सपा नेताओं की भीड़ जमा हो गयी. चौकी प्रभारी देवेन्द्र व उभांव थाने की पुलिस ने घायलों से घटना की जानकारी ली और कार्रवाई का आश्वासन दिया।

खबरें और भी हैं

Latest News

UP PCS Transfer: यूपी में पीसीएस अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, 41 अधिकारियों के तबादले UP PCS Transfer: यूपी में पीसीएस अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, 41 अधिकारियों के तबादले
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) के 41 अधिकारियों का...
पुलिस चौकी से 50 मीटर दूर बंद मकान में चोरी, लाखों का सामान ले उड़े चोर
हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद
अपना दल (एस) ने नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को दिया संगठन विस्तार का मंत्र, 15 अगस्त से पहले जिला कार्यकारिणी गठन के निर्देश
18 साल बाद 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में तृप्ति विरानी की वापसी, सुवर्णा झा बोलीं- नए अंदाज़ में दिखेगा किरदार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.