बलिया में रसोइयों ने की मानदेय बढ़ाने की मांग:पीएम, सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा ज्ञापन

बलिया: बलिया में मानदेय बढ़ाने आदि की मांग को लेकर रसोइयों ने रसोईया कर्मचारी संघ तथा राज्य कर्मचारी महासंघ के बैनर तले प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री तथा वित्त मंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। मांगे नहीं माने जाने पर रसोइयों ने निर्णायक संघर्ष का ऐलान किया। रसोइयों की मांग है कि उनके मानदेय का समय से भुगतान किया जाए। रसोइयों का काम से कम मानदेय 18 हजार रुपए प्रतिमाह किया जाए।

दुर्घटना बीमा दिया जाए, बिना कारण रसोइयों के निष्कासन पर रोक लगाई जाए। रसोइयों की नई नियुक्ति पर रोक लगाई जाए। मृतक आश्रित की नियुक्ति, सुरक्षा किट तथा ड्रेस उपलब्ध कराया जाए। पाल्य की बाध्यता को समाप्त किया जाए। सेवानिवृत्ति के पश्चात उचित पेंशन दिया जाए। राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि रसोइयों सहित मानदेय पर कार्य कर रहे सभी कर्मियों का न्यूनतम वेतन 18 हजार प्रतिमाह किए जाने की मांग पर सरकार को त्वरित विचार कर ऐसे कर्मियों का मानदेय 18 प्रतिमाह करना चाहिए। कहा कि राज्य कर्मचारी महासंघ इनके उचित मांगों पर सदैव साथ है। अगर मांगे नहीं मानी जाती है, तो निर्णायक संघर्ष छेड़ा जाएगा।

यह भी पढ़े - बलिया: जमीन विवाद में 61 हजार रुपये लेने के आरोप में दरोगा और मुख्य आरक्षी निलंबित

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में रोहित पाण्डेय हत्याकांड: दो अभियुक्तों को 14-14 वर्ष का सश्रम कारावास, 87 हजार रुपये जुर्माना बलिया में रोहित पाण्डेय हत्याकांड: दो अभियुक्तों को 14-14 वर्ष का सश्रम कारावास, 87 हजार रुपये जुर्माना
बलिया। जिले में हत्या के एक मामले में न्यायालय ने दो अभियुक्तों को 14 वर्ष के सश्रम कारावास और कुल...
प्रेमनाथ जी की 100वीं जयंती पर ज़ी क्लासिक पेश करेगा ‘अमर प्रेमनाथ’, याद की जाएगी दिग्गज अभिनेता की फिल्मी विरासत
धनतेरस पर ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर बोलीं, “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है”
बचपन की दिवाली की यादों में खोए सोनी सब के कलाकार, भाई-बहनों के साथ जश्न से लेकर घर की सजावट तक साझा किए खास पल
‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में दोहरी भूमिका निभाने पर मुस्कान बामने बोलीं, “शॉन और शनाया के बीच स्विच करना कई बार चुनौतीपूर्ण था”
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.