UPSC में बलिया के युवा! एसडीएम शिशर को 16वीं रैंक, किसान की बेटी का भी हुआ चयन

बलिया। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 के नतीजों में उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है।

बलिया। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 के नतीजों में उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। जहां जानकारी के मुताबिक इस बार बलिया से 2 लोगों का चयन किया गया है।

बात करते हैं यूपीएससी में 16वीं रैंक हासिल करने वाले शिशर कुमार सिंह की। उनकी इस सफलता से उनके घर के साथ ही जिले में भी खुशी का माहौल है. उनके अलावा बलिया की पूजा राय ने सफलता हासिल की है।

यह भी पढ़े - स्कूल में घुसकर शिक्षिका से सोने की चेन छीनी, बदमाश फरार; पुलिस जांच में जुटी

चौथे प्रयास में 16वीं रैंक- बलिया के शिशिर कुमार सिंह ने चौथे प्रयास में सफलता हासिल की है। उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ माइन्स यूनिवर्सिटी, धनबाद (झारखंड) से ग्रेजुएशन (बी.टेक) किया है। उनका वैकल्पिक विषय गणित था। शिशिर को फोटोग्राफी, नाटक श्रृंखला देखने और क्रांतिकारी शैली की हिंदी कविताएं पढ़ने का शौक है।

सफलता से बेहद खुश हैं माता-पिता - बेटे की सफलता से शिशिर के माता-पिता बेहद खुश हैं. शिशिर के पिता ने बताया कि उनका बेटा शुरू से ही पढ़ाई को लेकर गंभीर था. जहां उनकी प्रारंभिक शिक्षा बलिया में हुई वहीं IIT करने के बाद शिशिर बैंगलोर में नौकरी करने लगे। इसी बीच 2016 में शिशिर और उनके तीन दोस्तों ने तय किया कि उन्हें यूपीएससी क्वालिफाई करना है।

वाराणसी सदर में एसडीएम के पद पर हैं शिशिर- शिशिर को यूपी पीसीएस की पहली सफलता 2020 में मिली थी। एसडीएम के तौर पर शिशिर वाराणसी सदर में तैनात हैं, जबकि यूपीएससी 2022 का रिजल्ट आने के बाद शिशिर के परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। जब पता चला कि शिशिर ने 16वीं रैंक हासिल की है। वहीं, शिशिर की मां का कहना है कि शिशिर में पढ़ाई को लेकर गजब का जज्बा था और जो सपना शिशिर देखता था। इसके पीछे वह काफी मेहनत करते थे।

बलिया की पूजा ने भी फहराया परचम - वहीं बलिया जिले के हनुमान गंज प्रखंड के खोरीपकड़ निवासी पूजा राय ने भी 390वीं रैंक लाकर सफलता हासिल की है. पूजा राय की मां आशा बहू और पिता किसानी का काम करते हैं। जबकि पूजा भी जिला अस्पताल में संविदा पर कार्यरत थी।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: युवती को अश्लील कंटेंट भेजने और फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज बलिया: युवती को अश्लील कंटेंट भेजने और फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज
बांसडीह (बलिया)। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को कथित तौर पर अश्लील फोटो-वीडियो भेजने और सोशल मीडिया...
बलिया: विवाहिता से मारपीट के आरोप में पति और देवर पर मुकदमा दर्ज
बलिया: गड़वार में ट्रेलर की टक्कर से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
गोडावन बनी 'इंडियन सिंगल माल्ट ऑफ द ईयर' और 'स्पिरिट ऑफ द ईयर – इंडिया' 2026 की विजेता
बाबा रामदेव ने एनिमेशन फिल्म 'महाप्रभु जगन्नाथ' को बताया बच्चों के लिए ज़रूरी, 17 जुलाई को होगी पैन इंडिया रिलीज़
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.