उत्तर प्रदेश बालिका वॉलीबाल टीम में बलिया की साक्षी का चयन

बलिया। पिलानी (राजस्थान) में 16 से 21 दिसंबर तक आयोजित होने वाली 49वीं राष्ट्रीय जूनियर वॉलीबाल चैंपियनशिप में भाग लेने वाली उत्तर प्रदेश बालिका वॉलीबाल टीम में जनपद बलिया की साक्षी का चयन हुआ है। इस उपलब्धि पर शनिवार को वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला वॉलीबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. कुंवर अरुण सिंह, क्रीड़ा अधिकारी जवाहर लाल यादव एवं जिला व्यायाम शिक्षक विनोद कुमार सिंह ने साक्षी को माल्यार्पण व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

सम्मान समारोह के बाद साक्षी शनिवार शाम कानपुर के लिए रवाना हुईं, जहां से रविवार को उत्तर प्रदेश बालिका वॉलीबाल टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए पिलानी (राजस्थान) प्रस्थान करेगी।

यह भी पढ़े - लखनऊ आशियाना हत्याकांड: चश्मदीद बेटी को सरकारी गवाह बनाने की तैयारी, जांच में कई सवाल अब भी बाकी

साक्षी जनपद के नरही गांव की निवासी हैं। उन्होंने पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय नरही नंबर एक में ब्लॉक व्यायाम शिक्षक नीरज राय से वॉलीबाल की प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की। अपनी सफलता का श्रेय देते हुए साक्षी ने अपने गुरु नीरज राय एवं स्टेडियम के वॉलीबाल प्रशिक्षक सच्चिदानंद राय का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनका लक्ष्य राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश टीम को पदक दिलाने में अपना शत-प्रतिशत योगदान देना है।

उल्लेखनीय है कि गत माह बरेली में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी वॉलीबाल प्रतियोगिता में नरही के आशीष राय और शीतल वर्मा ने उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व किया था, जिसमें आशीष राय ने कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।

साक्षी की इस उपलब्धि पर पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने बधाई देते हुए कहा कि साक्षी सहित क्षेत्र के सभी राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को ‘फेफना खेल महोत्सव’ में सम्मानित किया जाएगा। वहीं जिला वॉलीबाल एसोसिएशन के चेयरमैन अजीत राय, सचिव नीरज राय, उपाध्यक्ष निरंजन राय सहित अन्य पदाधिकारियों व खेल प्रेमियों ने साक्षी को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
बलिया: शिक्षा क्षेत्र हनुमानगंज के कम्पोजिट विद्यालय चंदुकी की चार छात्राओं ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति (NMMS) परीक्षा...
बलिया में NMMS परीक्षा में शत-प्रतिशत सफलता, 251 छात्र-छात्राओं का चयन
मानदेय बढ़ोतरी पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित
बलिया में पत्नी की हत्या: डंडे से पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास बैठा रहा पति, गिरफ्तार
बलिया में विवाहिता से मारपीट का आरोप, पति की गैरमौजूदगी में सात लोगों पर केस दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.