एयरपोर्ट की तरह दिखेगा बलिया का रेलवे स्टेशन

Ballia News: अब बलिया का रेलवे स्टेशन एयरपोर्ट की तरह दिखेगा। बीते दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशनों के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया।

Ballia News: अब बलिया का रेलवे स्टेशन एयरपोर्ट की तरह दिखेगा। बीते दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशनों के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। अब योजना में शामिल प्रत्येक रेलवे स्टेशन का 41 करोड़ की लागत से कायाकल्प किया जाएगा। इस योजना में बलिया का नाम भी शामिल है और जल्द ही जिला स्टेशन आधुनिक और नए कलेवर में नजर आएगा।

बलिया स्टेशन के टिकट घर के सामने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का ऑनलाइन प्रसारण हुआ। इस दौरान मंच पर सांसद विरेन्द्र सिंह मस्त, राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर, स्वतंत्रता सेनानी राम विचार पांडेय, विधायक केतकी सिंह, डीएम रविंद्र कुमार, एसपी एस आनन्द सहित हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व जनता पीएम से वर्चुअल जुड़े थे।

यह भी पढ़े - Ballia News: पूर्व प्रधान व्यास वर्मा हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

सांसद विरेन्द्र सिंह मस्त ने कहा कि 41 करोड़ रुपये में स्टेशन पर आने वाले 50 वर्षो की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सुविधाएं बढ़ेंगी। स्टेशन पर चार एक्सलेटर, चार लिफ्ट, 12 मीटर चौड़ा फुट ब्रिज, प्लेटफार्म दो, तीन व चार पर यात्री शेड़, वेटिंग हाल, चार नंबर प्लेटफार्म की लंबाई व ऊंचाई बढ़ेगी।

इसके अलावा स्टेशन पर पार्सल स्टोर का निर्माण, स्टेशन के दोनों तरफ सड़क का निर्माण, फसाड लाइट लगेगी। दिव्यांगजनों की सुविधाएं बढ़ेंगी। दूसरे फेस में उत्तरी प्रवेश द्वार भवन का निर्माण व सर्कुलेटिंग परिसर का सुंदरीकरण, कर्मचारी आवास का निर्माण होगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में सरयू का कहर: कई मकान नदी में समाए, सैकड़ों परिवारों पर मंडराया संकट; कटान पीड़ितों का धरना जारी बलिया में सरयू का कहर: कई मकान नदी में समाए, सैकड़ों परिवारों पर मंडराया संकट; कटान पीड़ितों का धरना जारी
बलिया। सरयू नदी का कटान बैरिया और बांसडीह क्षेत्र में लगातार भयावह होता जा रहा है। बैरिया तहसील के गोपालनगर...
NEET-UG विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
UP News: मामूली विवाद में चली कुल्हाड़ी, एक युवक गंभीर; वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर
NEET विवाद: धर्मेंद्र प्रधान ने सौंपा इस्तीफा, छात्रों का आंदोलन जारी; लिखित आश्वासन तक धरना खत्म नहीं करने का ऐलान
UP News: पुलिस मुठभेड़ में चेन स्नेचर गिरोह का बदमाश घायल, अवैध तमंचा और बिना नंबर की बाइक बरामद
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.