बलिया: स्वच्छता जागरूकता रैली निकालकर दिया साफ-सफाई का संदेश, डस्टबिन नहीं रखने पर दुकानदारों पर लगेगा जुर्माना

बलिया। शहर को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से सोमवार को स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली कलेक्ट्रेट से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए शहीद स्मारक चौक पर समाप्त होगी।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि शहर में स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रैली का आयोजन किया गया है। उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि वे अपनी दुकानों के सामने अनिवार्य रूप से डस्टबिन रखें और दुकान से निकलने वाले कचरे को सड़क पर फेंकने के बजाय डस्टबिन में डालें।

यह भी पढ़े - बलिया: 20 साल से फरार खाद्यान्न घोटाले का आरोपी गिरफ्तार, रिश्तेदार के घर छिपकर रह रहा था कोटेदार

बलिया को स्वच्छ और ग्रीन सिटी बनाने का लक्ष्य

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य पूरे बलिया को स्वच्छ और ग्रीन सिटी बनाना है। इसके लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वच्छता अभियान के तहत शहर में निरीक्षण के दौरान जिन दुकानदारों के पास डस्टबिन नहीं मिलेगा या जो गंदगी फैलाते पाए जाएंगे, उनके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने सभी दुकानदारों से आज से ही अपनी दुकानों पर डस्टबिन रखने और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।

जिलाधिकारी ने कहा कि बलिया को स्वच्छ, सुंदर और हरित शहर बनाने के लिए प्रशासन के साथ-साथ आम नागरिकों की सहभागिता भी जरूरी है।

इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

जयदीप अहलावत ने ‘पाताल लोक सीजन 2’ के लिए जीता आईफा डिजिटल अवॉर्ड, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के सम्मान से नवाजे गए जयदीप अहलावत ने ‘पाताल लोक सीजन 2’ के लिए जीता आईफा डिजिटल अवॉर्ड, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के सम्मान से नवाजे गए
मुंबई, नवंबर 2026। भारतीय मनोरंजन जगत में इन दिनों सशक्त, वास्तविक और किरदार-केंद्रित अभिनय को दर्शकों के प्यार के साथ-साथ...
अदाणी यूनिवर्सिटी के तीसरे दीक्षांत समारोह में 374 विद्यार्थियों को मिली डिग्री, 10 मेधावियों को पदक से नवाजा गया
“मेरे किरदार की सबसे बड़ी कमजोरी वे लोग हैं, जिनसे वह प्यार करता है; उन्हें कभी मना नहीं कर पाता”: अधिक मेहता
“अपने विचार साझा करना और सवाल पूछना जरूरी है, क्योंकि इससे हम एक-दूसरे को बेहतर समझ पाते हैं”: मनीष वाधवा
बलिया: स्कूल की छत पर हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कक्षा चार के छात्र की मौत, ग्रामीणों का हंगामा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.