बलिया : रेलवे ट्रैक पर स्टंट करने के आरोप में आरोपी गिरफ्तार

बलिया। रेलवे ट्रैक पर साइकिल चलाकर स्टंट करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया।

बलिया। रेलवे ट्रैक पर साइकिल चलाकर स्टंट करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया। रेलवे ट्रैक पर स्टंट करते युवक का वीडियो वायरल हो गया। इसकी शिकायत मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई की।

बता दें कि रेल मंत्री को ट्विटर हैंडल पर एक फोटो के साथ शिकायत मिली थी. इसमें एक लड़का रेलवे लाइन की पतली पटरी पर साइकिल चलाते हुए कई बार वीडियो बना रहा था। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन व्यूज मिले।

यह भी पढ़े - बलिया के पार्थ ने एनडीए परीक्षा में देशभर में पहला स्थान हासिल किया, गांव में खुशी की लहर

वीडियो देखकर राजस्थान निवासी एक युवक ने ट्विटर के जरिए ऐसे स्टंट बंद करने की शिकायत की. इसके बाद रेल मंत्री ने संज्ञान लेते हुए अपने ट्विटर हैंडल पर डाला और कार्रवाई करने का निर्देश दिया. वीडियो और फोटो में रेलवे किलोमीटर 85 लिखा नजर आ रहा है। इसके बाद गाजीपुर नगर प्रभारी ने जांच की तो यह स्थान चितबड़गांव और ताजपुर देहमा थाने के बीच में पाया गया.

इसके बाद जब पुलिस ने जांच शुरू की तो स्टंट करने वाला रजनीश राजभर धर्मपुर थाना चितबड़ागांव का रहने वाला निकला. सोशल मीडिया पर लोकप्रिय होने के लिए उसने वीडियो बनाया। आरपीएफ ने उसे गांव से ही गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर चालान कर दिया। आरपीएफ द्वारा ग्रामीणों के बीच जन जागरूकता अभियान भी चलाया गया।

खबरें और भी हैं

Latest News

UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक Rajeev Krishna ने मंगलवार को कहा कि नोएडा में श्रमिक आंदोलन के दौरान हिंसा...
संभल में गंगा स्नान के दौरान खनन ठेकेदार का मुंशी डूबा, आठ घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग
मुंबई में शहीद 66 फायरमैन को बलिया पुलिस ने दी श्रद्धांजलि, अग्नि सुरक्षा सप्ताह शुरू
बलिया पुलिस का पहला अत्याधुनिक ई-मालखाना शुरू, अब QR कोड से होगी जब्त माल की ट्रैकिंग
ऑल इंडिया एससी/एसटी/ओबीसी एंड माइनॉरिटी फेडरेशन ने प्रदेश स्तर पर मनाई डॉ. आंबेडकर जयंती
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.