बलिया : शिक्षक की सोच ने बदल दी स्कूल की तस्वीर, बच्चों की टी-शर्ट पर लिखा यह वाक्य बेसिक शिक्षा को कर रहा गौरवांवित

Ballia News : पूर्व माध्यमिक विद्यालय शेरवां कलां में एक शिक्षक ने नवाचारों, सामुदायिक सहभागिता व आईसीटी के प्रयोगों से विद्यालय की तस्वीर बदल दी है। बेहतर शैक्षिक गतिविधियों के चलते यह सरकारी विद्यालय कांवेंट स्कूलों को मात दे रहा है। शिक्षक की सोच के बदौलत यूनिफार्म के अलावा अभिभावकों ने अपने बच्चों के लिए लोवर और टी-शर्ट भी खरीदा है, जिस पर लिखा है 'हम है बच्चे सरकारी'।

शिक्षा क्षेत्र गड़वार में संचालित पूर्व माध्यमिक विद्यालय शेरवां कलां के प्रधानाध्यापक शंकर रावत बताते है कि मेरे विद्यालय में राज्य स्तर की खो-खो व राष्ट्रीय स्तर की योगासन खेल की टीम है। जब भी बच्चों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कराने गाजियाबाद, नोएडा, लखनऊ या प्रयागराज ले जाता था, तब मेरे बच्चे प्राॅपर ड्रेस में नहीं दिखते थे। 

यह भी पढ़े - Ballia News : किशोरी के अपहरण का आरोप, युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

bui

फलस्वरूप हर माह होने वाली शिक्षक-अभिभावक मीटिंग के अन्तर्गत जुलाई माह में अभिभावक बन्धुओं के बीच यह बात रखा गया कि बच्चों के लिए एक सुन्दर सा अतिरिक्त ड्रेस की आवश्यकता है। अभिभावक बन्धुओं ने न सिर्फ इस प्रस्ताव को सहृदय स्वीकार किया, बल्कि सहयोग की सहमति दर्ज कराई। अन्ततः 13 अगस्त को अभिभावक बन्धुओं की उपस्थिति में बच्चों के बीच लोवर-टी-शर्ट वितरित कर दिया। 

प्रधानाध्यापक ने बताया कि बच्चों के लिए पीटी ड्रेस, स्पोर्ट्स ट्रैक शूट, योगा काॅस्ट्यूम, सांस्कृतिक परिधान की भी व्यवस्था करानी है। हमारा प्रयास है कि हमारे बच्चों में किसी प्रकार की उपेक्षा की भावना न रहे। उनके मन में तुलनात्मक दृष्टि से कोई टिस भी न रहे। इसलिए बच्चों को वो सारी व्यवस्थायें मुहैया कराने का प्रयास जारी रहेगा, जिसकी उन्हें आवश्यकता है। 

खबरें और भी हैं

Latest News

गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद
गाजीपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने गाजीपुर में...
Lucknow Crime News : प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, 12 दिन बाद जंगल से मिले कंकालनुमा अवशेष
Ballia News : शादी से पहले युवती पर घर में घुसकर हमला, मां-बेटों पर मुकदमा दर्ज
नौरंगा में कटानरोधी कार्य की धीमी रफ्तार पर भड़के डीएम, युद्धस्तर पर काम पूरा करने के निर्देश
डीएम ने बदला सम्पूर्ण समाधान दिवस का कार्यक्रम, 6 जून को बेल्थरा रोड में होगी जनसुनवाई
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.