- Hindi News
- इतिहास
- 20 अगस्त का इतिहास: जब दो रेलगाड़ियां भिड़ीं और गईं सैकड़ों जानें
20 अगस्त का इतिहास: जब दो रेलगाड़ियां भिड़ीं और गईं सैकड़ों जानें
7.png)
नई दिल्ली। इतिहास में 20 अगस्त का दिन कई महत्वपूर्ण घटनाओं का गवाह रहा है। साल 1995 को इसी दिन उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पुरुषोत्तम एक्सप्रेस और कालिंदी एक्सप्रेस की आमने-सामने की भीषण टक्कर में 250 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। यह भारतीय रेलवे के सबसे दर्दनाक हादसों में से एक माना जाता है।
आइए जानते हैं 20 अगस्त को घटित कुछ प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं
1913 : फ्रांस के एडोल्फ पेगोड विमान से पैराशूट के जरिए उतरने वाले पहले पायलट बने।
1921 : केरल के मालाबार में मोपला विद्रोह की शुरुआत।
1944 : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्म।
1955 : मोरक्को और अल्जीरिया में फ्रांस-विरोधी दंगों में सैकड़ों लोग मारे गए।
1979 : चौधरी चरण सिंह ने प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के 23 दिन बाद इस्तीफा दिया।
1988 : भारत और नेपाल में आए 6.5 तीव्रता के भूकंप में करीब एक हजार लोगों की मौत।
1991 : एस्टोनिया ने तत्कालीन सोवियत संघ से स्वतंत्रता की घोषणा की।
1995 : फिरोजाबाद रेल हादसे में 250 से ज्यादा यात्रियों की मौत।
2002 : फलस्तीनी छापामार संगठन के नेता अबू निदाल मृत पाए गए।
2020 : भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 28 लाख के पार पहुंची।
2021 : इस्माइल याकूब मलेशिया के प्रधानमंत्री नियुक्त हुए।
2024 : इजराइल ने गाजा में अभियान के दौरान छह बंधकों के शव बरामद किए।