Ballia Road Accident : ट्रैक्टर से कुचल कर महिला की दर्दनाक मौत, शिक्षक की मां है हीरामती

Ballia News : सुखपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत केंद्रीय विद्यालय जीरा बस्ती के पास में ट्रैक्टर से कुचल कर बेसिक शिक्षक रमेश कुमार मौर्य की मां हीरामती (70) की मौत हो गयी। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ हैै। सभी का रो रो कर बुरा हाल है। 

बताया जा रहा है कि शनिवार की शाम अध्यापक रमेश कुमार मौर्य की मां हीरामती देवी जीरा बस्ती केंद्रीय विद्यालय की पहली गली से अपने घर जा रही थी। इसी बीच पीछे से मिट्टी लदे ट्रैक्टर ट्राली ने उन्हें चपेट में ले लिया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गयी। परिजनों के साथ आस-पास के लोगों ने हीरामती को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। 

यह भी पढ़े - बलिया में स्कूल प्रांगण में जले मिले सरकारी बैग, बीएसए ने लिया स्वतः संज्ञान; कार्रवाई होगी नजीर

खबरें और भी हैं

Latest News

UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक Rajeev Krishna ने मंगलवार को कहा कि नोएडा में श्रमिक आंदोलन के दौरान हिंसा...
संभल में गंगा स्नान के दौरान खनन ठेकेदार का मुंशी डूबा, आठ घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग
मुंबई में शहीद 66 फायरमैन को बलिया पुलिस ने दी श्रद्धांजलि, अग्नि सुरक्षा सप्ताह शुरू
बलिया पुलिस का पहला अत्याधुनिक ई-मालखाना शुरू, अब QR कोड से होगी जब्त माल की ट्रैकिंग
ऑल इंडिया एससी/एसटी/ओबीसी एंड माइनॉरिटी फेडरेशन ने प्रदेश स्तर पर मनाई डॉ. आंबेडकर जयंती
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.