Ballia Road Accident: ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, ग्रामीणों ने रोकी एनएच की रफ्तार ; पहुंचे अफसर

मझौवॉ, बलिया : एनएच 31 पर स्थित दयाछपरा ढ़ाले पर ट्रैक्टर के धक्के से एक महिला की मौत हो गई। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राज मार्ग 31 को जाम कर दिया।सूचना पर पहुंचे एसएचओ बैरिया धर्मवीर सिंह ने जाम छुड़वाने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। फिर, उच्चाधिकारियों को सूचित किया।  

बैरिया थाना क्षेत्र के दयाछपरा निवासी पार्वती देवी (55) पत्नी स्व. लालपति पासवान आधार का फोटो स्टेट कराने के लिए राष्ट्रीय राज मार्ग 31 पार कर रही थी। इसी बीच, पूरब दिशा से आ रहे बेकाबू ट्रैक्टर की जद में आने से मौके पर ही दम तोड़ दी। घटना की जानकारी मिलते ही मुहल्ले की महिलाओं ने रूदन क्रंदन करते हुए राष्ट्रीय राज मार्ग 31 को जाम कर दिया।

यह भी पढ़े - बलिया में ऑपरेशन के बाद जच्चा-बच्चा की मौत, बोर्ड हटाकर नर्सिंग होम संचालिका फरार

पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे एसएचओ बैरिया धर्मवीर सिंह ने जाम समाप्त कराने का हर संभव प्रयास किया, पर महिलाएं कुछ भी सुनने को राजी नहीं थी। एसएचओ ने आला अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। दो घंटे बाद पहुंचे उपजिलाधिकारी बैरिया सुनील कुमार व क्षेत्राधिकारी बैरिया मो. उस्मान ने महिलाओं को ढाढस बंधाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कृषक बीमा योजना के तहत पांच लाख रुपए व राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत 30 हजार रूपए तत्काल दे दिया जाएगा। साथ ही दुर्घटना बीमा योजना के लिए उच्चाधिकारियों से बात कर प्रयास करूंगा। इस पर महिलाओं ने जाम तोड़ा तथा आवागमन बहाल हो गया। एसएसओ बैरिया ने शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।

खबरें और भी हैं

Latest News

UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक Rajeev Krishna ने मंगलवार को कहा कि नोएडा में श्रमिक आंदोलन के दौरान हिंसा...
संभल में गंगा स्नान के दौरान खनन ठेकेदार का मुंशी डूबा, आठ घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग
मुंबई में शहीद 66 फायरमैन को बलिया पुलिस ने दी श्रद्धांजलि, अग्नि सुरक्षा सप्ताह शुरू
बलिया पुलिस का पहला अत्याधुनिक ई-मालखाना शुरू, अब QR कोड से होगी जब्त माल की ट्रैकिंग
ऑल इंडिया एससी/एसटी/ओबीसी एंड माइनॉरिटी फेडरेशन ने प्रदेश स्तर पर मनाई डॉ. आंबेडकर जयंती
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.