बलिया पुलिस को नरहनी तुर्कवलिया तिराहे पर मिली सफलता

सिकन्दरपुर, बलिया : सिकन्दरपुर पुलिस ने 09 गोवंश को बरामद करते हुए दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सिकन्दरपुर थानाध्यक्ष दिनेश पाठक मय टीम ने रमाकान्त यादव पुत्र स्व. मनोहर यादव (निवासी : अहिरौली थाना उभांव, बलिया) व प्रभुनाथ राम पुत्र स्व. बाबूलाल राम (निवासी : तेलमा जमालपुर थाना उभांव, बलिया) को नरहनी तुर्कवलिया तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से 09 गोवंश पशु बरामद हुए । पुलिस ने धारा 3/5ए/8 गौ हत्या निवारण अधि. व 11 पशु क्रूरता नि.अधि. पंजीकृत कर अभियुक्तों को चालान न्यायालय भेज दिया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष के अलावा उपनिरीक्षक चंद्र प्रकाश कश्यप व अक्षयलाल सरोज, हेड कांस्टेबल सोहन लाल, कां. सोनू व  प्रदीप सोनकर शामिल रहे। 

खबरें और भी हैं

Latest News

एपीएसईजेड के कोलंबो टर्मिनल की क्षमता हुई दोगुनी, 750 मिलियन डॉलर के निवेश से 3.2 मिलियन TEU तक विस्तार एपीएसईजेड के कोलंबो टर्मिनल की क्षमता हुई दोगुनी, 750 मिलियन डॉलर के निवेश से 3.2 मिलियन TEU तक विस्तार
कोलंबो, 1 अक्टूबर 2026: अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन (APSEZ) के कोलंबो वेस्ट इंटरनेशनल टर्मिनल (CWIT) के फेज-II विस्तार...
‘इंडिया के टॉप 1%’: “शादी मेरी ज़िंदगी का सबसे बेहतरीन फैसला था” — अनिल कपूर ने शादी और रिश्तों पर कही दिल की बात
गांधी जयंती पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा की गांधी जी की सीख, बताया किन मूल्यों से मिलती है प्रेरणा
‘हमारी राधा’ में बड़ा खुलासा: गैरी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का सच सामने आते ही टूटा राधा का भरोसा
‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में बड़ा खुलासा: टाइगर को पता चला पुष्पा ही है उसकी माँ, रिश्ते में आएगा नया मोड़
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.