Ballia News: शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने वाला युवक गिरफ्तार

बलिया: पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में मनियर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने शादी का झूठा वादा कर शारीरिक संबंध बनाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय भेज दिया।

कैसे हुई गिरफ्तारी

उप-निरीक्षक अच्छेलाल सरोज अपनी टीम के साथ रामपुर क्षेत्र में मौजूद थे, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक वांछित आरोपी दंतपुर नहर पुलिया के पास देखा गया है।

यह भी पढ़े - Ballia News : बलिया में विवाहिता ने लगाया दहेज उत्पीड़न और मारपीट का आरोप, सास-ननद पर केस दर्ज

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी आनंद कुमार उर्फ नंद मोहन (पुत्र वशिष्ठ नारायण राजभर, निवासी धसका, थाना मनियर, बलिया) को गिरफ्तार कर लिया।

किन धाराओं में हुआ मामला दर्ज

गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ धारा 69, 352, 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया।

पुलिस टीम में शामिल अधिकारी

उप-निरीक्षक: अच्छेलाल सरोज

कांस्टेबल: रामाश्रय यादव

चालक: सत्येंद्र यादव

पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़िता को न्याय मिलने की उम्मीद जगी है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संदेश गया है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.