- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News : कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल, वाराणसी रेफर
Ballia News : कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल, वाराणसी रेफर
बलिया: गड़वार थाना क्षेत्र के कुकुरहा-आलमपुर नहर मार्ग पर रविवार देर शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां एक युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे की गंभीर हालत को देखते हुए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।
कुकुरहा-आलमपुर नहर मार्ग पर पहुंचने के दौरान सामने से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
इसी दौरान बरात से लौट रहे गड़वार निवासी शंकर भारती ने मानवता का परिचय देते हुए दोनों घायलों को अपने निजी वाहन से मऊ के एक अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने धनोज कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल बबलू को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
हादसे के बाद मृतक के घर में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
