Ballia News: युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Ballia News: बलिया जिले के नगर पंचायत सहतवार के वार्ड नंबर 2 में बुधवार शाम एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अकेले रहती थी युवती, फल बेचकर करती थी गुजारा

मृतका की पहचान 28 वर्षीय सीता देवी, पुत्री गरीबा तुरहा, के रूप में हुई है। वह नगर पंचायत सहतवार के वार्ड नंबर 2 में अपने मकान में अकेली रहती थी। उसके माता-पिता और भाई-बहन हिमाचल प्रदेश में काम करते हैं।

यह भी पढ़े - भृगु बाबा के नाम से बनेगा मेडिकल कॉलेज, भृगु मंदिर कॉरिडोर का भी निर्माण होगा : योगी

सीता पुलिस चौकी के पास फल बेचकर अपना जीवनयापन करती थी। बुधवार सुबह से जब वह नजर नहीं आई और घर का दरवाजा भी नहीं खुला, तो पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि वह पंखे के हुक से कपड़े के फंदे में लटकी हुई थी।

परिवार को दी गई सूचना, पुलिस कर रही जांच

बताया जा रहा है कि सीता अविवाहित थी और घर में अकेले रहती थी। आत्महत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने घटना की जानकारी उसके परिजनों को दे दी है और मामले की जांच में जुटी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : मोबाइल चलाने को लेकर डांट से नाराज युवती टॉवर पर चढ़ी, पुलिस की समझाइश के बाद सुरक्षित उतरी Ballia News : मोबाइल चलाने को लेकर डांट से नाराज युवती टॉवर पर चढ़ी, पुलिस की समझाइश के बाद सुरक्षित उतरी
बलिया: बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में स्वजनों की डांट से नाराज 18 वर्षीय युवती रविवार सुबह मोबाइल टॉवर...
परीक्षा में फेल करने की धमकी देकर छात्रा का चार महीने तक यौन शोषण का आरोप, स्कूल प्रबंधक के बेटे पर केस
घास काटने गईं चार किशोरियां संदिग्ध हालात में लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
एमडीएम और छात्र नामांकन में अनियमितता पर प्रधानाचार्य समेत दो के खिलाफ मुकदमा
नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी की ‘बोहरूपी: द गोल्डन डाकू’ ने रचा नया इतिहास, अमेरिका में रिलीज से दो महीने पहले शुरू हुई एडवांस बुकिंग
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.