Ballia News : बाल विवाह रोकथाम के लिए बलिया में चलेगा विशेष अभियान

बलिया। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिले में बाल विवाह रोकथाम के लिए व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को अक्षय तृतीया के अवसर पर जिला अस्पताल के कालरा वार्ड स्थित वन स्टॉप सेंटर पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रोबेशन अधिकारी मो. मुमताज ने की।

बैठक में तय किया गया कि अक्षय तृतीया के दिन जनपद के चिन्हित स्थलों पर जाकर बाल विवाह रोकने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। बाल कल्याण समिति के सचिव अजहर अली ने बाल विवाह निषेध अधिनियम के प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की और इसके ग्राम्य स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।

यह भी पढ़े - बलिया में एनएच-31 किनारे खड़े ट्रक में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

बैठक में वन स्टॉप सेंटर, श्रम परिवर्तन, एसजेपीयू/एएचटीयू, जिला बाल संरक्षण इकाई, चाइल्ड हेल्पलाइन, बाल कल्याण समिति और नव भारतीय नारी विकास समिति के सभी कार्मिक मौजूद रहे। सभी ने बाल विवाह रोकथाम के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’ बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’
बलिया। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट योगदान के लिए जनपद के एक और शिक्षक ने प्रदेश ही नहीं,...
बलिया में स्कूल प्रांगण में जले मिले सरकारी बैग, बीएसए ने लिया स्वतः संज्ञान; कार्रवाई होगी नजीर
आशा भोसले नहीं रहीं, 92 वर्ष की उम्र में निधन; फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर
बलिया के सरकारी स्कूल में प्रवेशोत्सव और वार्षिकोत्सव की धूम, शिल्पी यादव बनीं ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’
कुशीनगर में दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश, सूझबूझ से बदमाशों के चंगुल से बची; FIR न दर्ज होने का आरोप
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.