Ballia News: झोले में लेकर जा रहा था गांजा, सुखपुरा पुलिस ने दबोचा

बलिया: पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत सुखपुरा थाना पुलिस को एक और सफलता मिली है। टीम ने 450 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, उपनिरीक्षक रंजीत विश्वकर्मा अपने सहयोगी हेड कांस्टेबल कृष्णकांत शर्मा और कांस्टेबल अंकित दूबे के साथ बसंतपुर क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान पंचायत भवन के पास एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में नजर आया, जो झोला लिए हुए था। शक के आधार पर पुलिस ने उसे रोका और तलाशी ली, तो उसके झोले से 450 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

यह भी पढ़े - भव्य कलशयात्रा के साथ श्री शिवशक्ति महायज्ञ का शुभारंभ, जयकारों से गूंजा बड़सरी गांव

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रविंद्र गोड़ पुत्र स्व. श्यामलाल निवासी ग्राम गुरवां, थाना सुखपुरा, जनपद बलिया के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत पाबंद करते हुए विधिक कार्यवाही पूरी कर न्यायालय चालान कर दिया।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा
बलिया : रेवती थाना पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर...
Chandauli News: ग्रेट निकोबार बचाओ अभियान की शुरुआत, कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
फिटनेस के साथ स्वाद का संतुलन: सोनी सब के कलाकारों ने बताए अपने पसंदीदा चीट मील्स
'पुष्पा इम्पॉसिबल' ने पूरे किए 4 सफल वर्ष, प्रेरणादायक कहानियों से जीता दर्शकों का दिल
Ballia News: प्राथमिक विद्यालय परिसर में बार बालाओं के डांस का वीडियो वायरल, जांच के बाद कार्रवाई की तैयारी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.