Ballia News: शिवरामपुर तिराहे से वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बलिया। बांसडीह कोतवाली पुलिस को शनिवार सुबह बड़ी सफलता मिली जब शिवरामपुर तिराहे से एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया युवक विशाल विन्द, निवासी घोसौटी, थाना सुखपुरा, बलिया का रहने वाला है। वह धारा 65(1), 87, 137(2), 351(3) बीएनएस व 5एल/6 पॉक्सो एक्ट के तहत वांछित था।

यह भी पढ़े - बलिया में स्कूल प्रांगण में जले मिले सरकारी बैग, बीएसए ने लिया स्वतः संज्ञान; कार्रवाई होगी नजीर

गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए पुलिस ने बताया कि उप निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार हमराहियों के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर विशाल विन्द को शिवरामपुर तिराहे से दबोच लिया गया।

पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए 20 वर्षीय आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में हेड कांस्टेबल सूरज गिरी और रामनाथ यादव भी शामिल रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख
लखनऊ। विकास नगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-14 स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में बुधवार दोपहर लगी भीषण आग ने देखते ही देखते भयावह...
सीबीएसई 10वीं: समृद्धि पांडेय 97.8 फीसदी अंकों के साथ बाराबंकी जिला टॉपर
मुंबई में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने 1,000 मेगावाट पावर लिंक शुरू किया, क्लीन एनर्जी सप्लाई को मिलेगा बड़ा बल
‘मिस माया जादूवाला’ बनकर तनु खान को आई बचपन की याद, बोलीं— मेरे पास भी है हैरी पॉटर जैसी जादुई छड़ी
UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.