मध्यप्रदेश: शाजापुर में बस और डंपर की टक्कर, 3 की मौत, 18 से ज्यादा घायल

शाजापुर (मध्यप्रदेश): आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर शाजापुर जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिले से करीब 28 किलोमीटर दूर बायपास पर तेज रफ्तार डंपर ने बस को टक्कर मार दी, जिससे बस अनियंत्रित होकर करीब 30 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे में तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 18 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़े - Varanasi News : पीएम मोदी ने 6350 करोड़ की 163 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया। सभी घायलों को एंबुलेंस और अन्य वाहनों की मदद से जिला अस्पताल शाजापुर पहुंचाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना की वजह की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.