Ballia News: बागीचे में पत्तों से ढकी पॉलीथिन में मिले मानव अंग, दो हाथ और दो पैर मिलने से सनसनी

बलिया। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के खरीद गांव में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक बागीचे में पॉलीथिन में लिपटे दो हाथ और दो पैर मिले। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके की जांच शुरू कर दी है।

मानव अंगों को पोस्टमार्टम और डीएनए जांच के लिए भेजा गया है, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि अंग किसी पुरुष के हैं या महिला के। फिलहाल प्राथमिक जांच में यह पुरुष के अंग प्रतीत हो रहे हैं।

यह भी पढ़े - बलिया : पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती पर प्रतिमा पर माल्यार्पण, वक्ताओं ने याद किए उनके सिद्धांत

यह घटना गांव के पास स्थित त्रिलोकी यादव के बागीचे की है, जहां पॉलीथिन में रखे मानव अंगों को पत्तों से ढक दिया गया था। सिकंदरपुर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि पॉलीथिन में लिपटे दो हाथ और दो पैर बरामद हुए हैं।

दिलचस्प बात यह है कि पॉलीथिन और अंगों पर कहीं भी खून के निशान नहीं हैं, जिससे पुलिस को आशंका है कि शव को काटकर यहां लाकर ठिकाने लगाया गया है।

फिलहाल पुलिस ने अंगों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम व डीएनए परीक्षण के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

खबरें और भी हैं

Latest News

लखनऊ : महिला आरक्षण बिल पर सपा का रुख बना सियासी बहस का केंद्र, अखिलेश के सामने बड़ी चुनौती लखनऊ : महिला आरक्षण बिल पर सपा का रुख बना सियासी बहस का केंद्र, अखिलेश के सामने बड़ी चुनौती
UP News: महिला आरक्षण विधेयक एक बार फिर भारतीय राजनीति में बड़ा मुद्दा बन गया है। लोकसभा में दो दिनों...
New Delhi: पैसों के विवाद में पड़ोसी ने पिता-पुत्र की हत्या, सुल्तानपुरी में नाबालिग की भी चाकू मारकर हत्या
बलिया : दोषी चिकित्सकों की गिरफ्तारी न होने पर युवक ने कलेक्ट्रेट में किया आत्मदाह का प्रयास
बलिया : पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती पर प्रतिमा पर माल्यार्पण, वक्ताओं ने याद किए उनके सिद्धांत
पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 99वीं जयंती पर ‘जननायक स्थल’ पर श्रद्धांजलि, शताब्दी वर्ष का शुभारंभ
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.