Lakhimpur Kheri News: गोलू हत्याकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार, एक अभी भी फरार

लखीमपुर खीरी। शहर के निर्मलनगर मोहल्ले में हुई विशाल उर्फ गोलू गुप्ता हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सदर कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि एक अन्य की तलाश जारी है।

गुरुवार रात करीब दस बजे हेतराम धानू के घर के पास 25 वर्षीय विशाल उर्फ गोलू गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने आर्यन भारती, हरिओम गुप्ता उर्फ रवि गुप्ता और अजय गौतम उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर लिया है।

एएसपी पूर्वी पवन गौतम ने बताया कि मृतक विशाल ने आर्यन भारती की मौसी की ननद राधा से प्रेम विवाह किया था। साथ ही, कुछ दिन पहले आर्यन के पोल्ट्री फार्म में लगी आग को लेकर विशाल मजाक उड़ाया करता था। इन्हीं बातों को लेकर आर्यन ने अपने साथियों संग मिलकर हत्या की साजिश रची।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त .315 बोर का तमंचा और कारतूस का खोखा भी बरामद कर लिया है।

वहीं, चौथा आरोपी अमन यादव अभी फरार है, जिसकी तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस का दावा है कि उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख
लखनऊ। विकास नगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-14 स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में बुधवार दोपहर लगी भीषण आग ने देखते ही देखते भयावह...
सीबीएसई 10वीं: समृद्धि पांडेय 97.8 फीसदी अंकों के साथ बाराबंकी जिला टॉपर
मुंबई में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने 1,000 मेगावाट पावर लिंक शुरू किया, क्लीन एनर्जी सप्लाई को मिलेगा बड़ा बल
‘मिस माया जादूवाला’ बनकर तनु खान को आई बचपन की याद, बोलीं— मेरे पास भी है हैरी पॉटर जैसी जादुई छड़ी
UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.