Ballia News : गैंगेस्टर में निरुद्ध अपराधी समेत दो गिरफ्तार

सिकन्दरपुर, बलिया। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सिकन्दरपुर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर चलाना न्यायालय कर दिया.

सिकन्दरपुर, बलिया। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सिकन्दरपुर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर चलाना न्यायालय कर दिया।थानाध्यक्ष दिनेश पाठक के नेतृत्व में पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में निरुद्ध वीरेन्द्र प्रताप गुप्ता उर्फ सोनू पुत्र मदन गुप्ता निवासी जजौली को हुसेनपुर तिराहे से गिरफ्तार किया गया।

वहीं, धारा 379 के वांछित जितेन्द्र यादव पुत्र काशीनाथ यादव निवासी नरही थाना नगरा को मानापुर मोड से गिरफ्तार किया गया। इस दौरान पुलिस ने उसके पास से चोरी के 25 लीटर डीजल, टावर बैट्री चार्ज करने वाला उपकरण व चार माड्यूल उपकरण भी बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएचओ दिनेश पाठक, उपनिरीक्षक रवीन्द्र कुमार पटेल के अलावा शिव प्रवेश पाण्डेय, विकाश यादव, विजय यादव, दीपक यादव शामिल रहे।

यह भी पढ़े - शहीद दिवस पर विशेष: 1857 की क्रांति के अग्रदूत प्रथम शहीद मंगल पांडे

खबरें और भी हैं

Latest News

UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक Rajeev Krishna ने मंगलवार को कहा कि नोएडा में श्रमिक आंदोलन के दौरान हिंसा...
संभल में गंगा स्नान के दौरान खनन ठेकेदार का मुंशी डूबा, आठ घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग
मुंबई में शहीद 66 फायरमैन को बलिया पुलिस ने दी श्रद्धांजलि, अग्नि सुरक्षा सप्ताह शुरू
बलिया पुलिस का पहला अत्याधुनिक ई-मालखाना शुरू, अब QR कोड से होगी जब्त माल की ट्रैकिंग
ऑल इंडिया एससी/एसटी/ओबीसी एंड माइनॉरिटी फेडरेशन ने प्रदेश स्तर पर मनाई डॉ. आंबेडकर जयंती
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.